प्रयागराज जाते समय मिर्जापुर में एक्सीडेंट, 10के मौत की आशंका

Spread the love

यूपी के प्रयागराज में एक बोलेरो,बस से टकरा जाने के कारण 10 लोगों की मौत की आशंका बताई जा रही है।इस घटना में 15 से अधिक लोग घायल है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में से कई लोग स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे।

यह घटना प्रयागराज में मिर्जापुर के करीब मेजा में हुई है। बताया जा रहा है की घटना रात के 2:30 बजे के करीब हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक बोलेरो में सवार थे हालांकि बस के यात्रियों को चोट लगी है। घटना के चलते घायल लोगों ने जोर-जोर से मदद के लिए गुहार लगाना शुरू कर दी थी।किसी का हाथ टूटा तो किसी का सर फट गया घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और आसपास के लोगों ने लोगों को बाहर निकाला।

शवो को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए जा रहे हैं ऐसे में ट्रैफिक की समस्या भी बनी हुई है। प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। साथ ही लोगों को भी सतर्कता बरतने की भी अपील की गई है।