सूरतदेश भर में स्वच्छता में नंबर-1का दर्जा पाने वाले सूरत शहर में शहरीजनों को मनपा की सेवाओं में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए पालिका की ओर से अलग-अलग माध्यम से लोगों की शिकायत जानी जाती है। वेबसाइट,व्हाट्सएप, हेल्पलाइन आदि के माध्यम से पालिका को लोग शिकायत भेजते हैं। वर्ष 2024 की बात करें तो पालिका को 7,80,512 शिकायतें मिली थी। इनमें से पालिका ने 7,71,891 शिकायतों का निस्तारण किया। सबसे अधिक शिकायत की बात करें तो लिंबायत जोन में एक लाख से भी अधिक शिकायतें लोगों ने की।सूरत महानगरपालिका के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पालिका शहरीजनों को रोड, पानी, प्राथमिक शिक्षा, यातायात सहित मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करती है। शहर का जिस तरह विकास हो रहा है उसके साथ ताल मिलाने के लिए पालिका भी अपनी सेवा का विस्तार बढ़ा रही है।इसके बावजूद लोगों को कई बार पालिका की सेवाओं में खामी के चलते दुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्या जानने के लिए पालिका ने मनपा की वेबसाइट,व्हाट्सएप नंबर तथा हेल्पलाइन आदि की सेवा शुरू की है।इसके माध्यम से शहरीजन अपने शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बीते 1 साल की बात करें तो 1 जनवरी 2023 से लेकर 19-12 -2024 तक पालिका को ऑनलाइन कंप्लेन डेस्क पर 7,80,512 शिकायत मिली। बताया जा रहा है कि इन शिकायतों में सबसे अधिक शिकायत सफाई मामलों को लेकर लोगों ने की है।इसके अलावा टूटे रोड,बंद स्ट्रीट लाइट, अवैध निर्माण कार्य आदि की भी शिकायत लोगों ने बड़े पैमाने पर पालिका ने की है।इनमें से पालिका ने 7,71,891 शिकायतों का निस्तारण किया है।--सबसे अधिक शिकायत लिंबायत जोन मेविभाग----शिकायत--निस्तारणहेड क्वार्टर--93371 - 91533 वेस्ट जोन-94861-94141 सेंट्रल जोन- 97,183-95339नॉर्थ जोन-93887-93232 वराछा जोन- 72997-72433 सरथाना जोन-58369-57166 उधना जोन - 79313-78702 सचिन जोन-21047-20080लिंबायत जोन- 101526-101212 अठवा जोन - 67958-67333---सूरत महानगरपालिका की ओर से शिकायतों को गंभीरता के अनुसार से प्राथमिकता दी जाती है और उनका निस्तारण किया जाता है। सफाई संबंधित शिकायतों को जल्दी सुलझाया जाता है।हालांकि कई बार शिकायतकर्ता मनपा की कार्यवाही से असंतुष्ट रहते हैं। ऐसे में वह फिर से शिकायत कर सकते हैं। ऐसे मामलों मे रिओपन लेवल नंबर वन तथा री ओपन लेवल नंबर 2 इस तरह से शिकायत पर जांच की जाती है।रिओपन हुए केस विभाग--लेवल1--लेवल2हेड क्वार्टर-1000-487 वेस्ट जोन -5273-1988 सेंट्रल जोन-4815- 2664 नॉर्थ जोन-5183-2795 वराछा -4732-1783सरथाना-3487-1202उधना जोन-6277- 2862सचिन-1092-764 अठवा जोन- 3688-2693 लिंबायत जोन- 4933-2973