दुनियामें कोरोना पोजिटिव की संख्या 6 लाख पर, 27 हज़ार मौतें

Spread the love

कोरोना ने दुनिया के लगभग सभी देशों पर कहर बरसाया है। सबसे पहले चीन में कोरोना का मामला सामने आने के बाद अब दुनिया के ज्यादातर देश इसकं चंगुल में फंस गए हैं। अब तक कुल 6 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए हैं। कोरोना के कारण कुल मृतांक 27000के आसपास पह पहुंच गया है।
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अभी 900 के आसपास हैं और यहां पर मृतांक 20 होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं दूसरे देशों की हालत भी नाजुक हो गई है। अमरीका में 1.04 लाख कोरोना के पॉजिटिव मरीज दर्ज हुए हैं।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इटली की हालत भी अमरीका जैसी नाजुक है अब तक यहां कोरोना के कारण 9134 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को यहां एक दिन में ही 4300 लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। फ्रांस भी इसी क्रम में आगे बढ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां भी एक ही दिन में 290 लोगों की जान गई। बेल्जियम में भी अब तक 300 लोगों की जान जा चुकी है। नेधरलेन्ड में 550 और स्वीडन में 105 लोगों का जान से हाथ धोना पड़ा है।
भारत सरकार ने कोरोना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिया है। यहां पर 14 अप्रेल तक लॉकडाउन है यदि परिस्थिति संभली तो ठीक नहीं तो और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।