आप सोचिए उस उस युवक पर क्या बीती होगी, जिसने एक लड़की से शादी की और बाद में वह लड़की तीन बच्चों की मां निकली! ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के अजमेर में रहने वाले युवा भागचंद गुर्जर के साथ।
इस घटना के साथ ही युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वाले एक भांड गिरोह का भी भंडाफोड़ हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में धनबाद जिले के अलकुसा के निवासी सोनू की शादी अजमेर निवासी अशोक गुर्जर 7 साल पहले हुई थी। इसके बदले में अशोक ने दलाल को पैसे भी दिए थे।
सोनू का देवर लगने वाला भागचंद ने सोनू से अपनी भी शादी करवाने की बात कही। इस पर सोनू अपने पति और और भागचंद को साथ लेकर अल्कूसा आ गई वहां उसने एक महिला दलाल से मुलाकात की। इस महिला ने ₹80000 लेकर सीमा नाम की लड़की की शादी भागचंद से कराने की बात कही। दोनों की शादी भी तय हो गई।
शनिवार को साथ महिलाएं सीमा को लेकर सोनू के पीहर अलकुसा आ गई एक महिला ने स्वयं को सीमा की मां बताया और शादी की बात कही। जब सब रजामंद हो गए तो भागचंद और सीमा की शादी करा दी गई। इसके बाद यूवती ने भागचंद से उसके पास कपड़े नहीं होने की बात कही भागचंद उसे बाजार ले गया और कपड़े खरीदने के लिए ₹3000 दिए।
इसके बाद युवती एक बाइक सवार के साथ भाग रही थी तब भागचंद ने देख लिया और पीछाकर दोनों को पकड लिया। इस तरह उसका भांडा फूट गया पुलिस ने सभी को पकड़ कर पूछताछ शुरू की है।
बताया जा रहा है कि महिला कुँवारी नहीं है। चर्चा यह भी कि उसके बच्चे भी हैँ। वह ऐसे ही लोगों को ठगती थी। फ़िलहाल पुलिस सारी सच्चाई जानने के प्रयास में जुटी है।