कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हताश व्यापारी ने जान दे दी। शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या रोज ब रोज बहुत तेजी से बढ़ रही है। व्यापार उद्योग बंद हो चुके खुले हैं लेकिन , बंद के ही समान है लोग आर्थिक तौर से भी परेशान हो गए हैं।
आने वाले दिनों में भी क्या होगा। यह भी नहीं पता चल रहा है। ऐसे में हताशा नहीं लोगों को घेर लिया है। शहर के नाम पूरा क्षेत्र में रहने वाले हीरा व्यापारी ने शुक्रवार को सवेरे उधना रेलवे स्टेशन के समीप से गुजर रही राजधानी ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय कुमार भाई हीरा के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने हाल में ही शारीरिक तकलीफ के कारण कोरोना का टेस्ट करवाया जिसमें, कि उनका रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला। इसके बाद वह निराश हो गए थे। डॉक्टर ने उनको एक ही घर में रहने की सलाह दी थी।
वह एक ही घर में रहकर उपचार भी ले रहे थे। लेकिन अचानक घर से निकल कर सीधा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वहां से गुजर रही राजधानी ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी आसपास के लोगों ने देख इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। रेलवे पुलिस ने इस बारे में महानगर पालिका को जानकारी दी।
महानगर पालिका ने एकता ट्रस्ट को घटना के बारे में बताया। कुछ देर बाद एक को वहां से हटा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि हीरा कारोबारी कुमार भाई ने कल ही सिटी स्कैन कराया था। इस रिपोर्ट में मात्र 5% इन्फेक्शन होने की जानकारी सामने आई थी।
शहर में कोरोना के कारण आत्महत्या करने की यह पहली घटना है। वैसे तो कई मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आता है। लेकिन इसका सामना हिम्मत से करना चाहिए और करोना ना से बड़ी संख्या में लोग ठीक होते हैं। इससे हिम्मत हारने से कुछ नहीं होगा। बल्कि डटकर सामना करना चाहिए।