बीआईएस हटने के बाद भी राहत नहीं: यार्न महंगा मिलने से विवर्स परेशान

Spread the love

सरकार द्वारा पॉलिएस्टर यार्न से बीआईएस अनिवार्यता हटाने के बावजूद विवर्स की परेशानी अभी समाप्त नहीं हुई है। बाजार में पॉलिएस्टर यार्न अभी भी बढ़ी हुई कीमतों पर ही उपलब्ध है। यार्न उत्पादक पुराने सौदों पर कम कीमत लागू करने को तैयार नहीं हैं, जबकि बीम साइजर्स भी कीमतों में कमी नहीं कर रहे। इसके चलते बड़ी संख्या में विवर्स को महंगे रेट पर ही यार्न खरीदना पड़ रहा है।

---यार्न उत्पादकों पर मनमानी कीमत बढ़ाने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने कपड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पॉलिएस्टर यार्न पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) का क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर लागू किया था। इसके चलते विदेश से आने वाले यार्न पर रोक लग गई और कई उत्पादकों ने मौके का फायदा उठाकर कीमतें बढ़ा दीं। विवर्स का कहना है कि कुछ यार्न उत्पादकों ने परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए मनमानी ढंग से दाम बढ़ाए।

---नियम हटने के बाद भी लाभ नहीं पहुंचा

कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने उद्योग के हित में इस कोड को वापस ले लिया था, ताकि कीमतें सामान्य हो सकें। लेकिन इसका लाभ विवर्स तक अभी तक नहीं पहुंच पाया है। जानकारी के अनुसार:यार्न उत्पादक नए सौदे नई कीमत पर कर रहे हैं,लेकिन पुराने सौदों पर अभी भी बढ़ी हुई कीमत ही वसूल रहे हैं।बीम साइजर्स भी कीमतों में कमी करने के लिए तैयार नहीं हैं और पुराने रेट पर ही काम जारी है।इन परिस्थितियों में केंद्र सरकार की मंशा के बावजूद विवर्स को यथोचित लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे उद्योग जगत में नाराजगी बनी हुई है।