सूरत की जीत पर क्यां बोले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Spread the love

गुजरात में मनपा के चुनाव को लेकर मंगलवार को आप पार्टी के लिए खुशी का दिन रहा। पहली बार गुजरात में मनपा का चुनाव लड़ रही आप पार्टी को सूरत में 27 सीटों की सौगात मिली। इस जीत से आप पार्टी के आलाकमान खुश हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूरत में मंगलवार की दोपहर ट्वीट कर आप पार्टी की जीत को के बारे में नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘नई राजनीति की शुरूआत करने के लिए गुजरात के लोगो के लिए बधाई’।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 27 सीट आप के पाले में गई। इसे आप पार्टी अपनी बड़ी जीत मान रही है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 26 फरवरी को सूरत में रैली निकालेंगे। आपको बता दें कि आप पार्टी ने गुजरात के छह महानगरों में दावेदारी की थी जिसमें की सूरत में आप पार्टी को सफलता मिली है।

इसके पहले जब चुनाव प्रचार चल रहा था तब भी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने सूरत आकर लोगों से आपको वोट देने की अपील की थी। आपको बता दें कि मंगलवार को मनपा के चुनाव के परिणाम घोषित हुए जिसमे की भाजप को 93 सीट आप पार्टी को 27 सीट और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। आप पार्टी सूरत में पहली बार मनपा चुनाव में विजई हुई है। जीतने के बाद आप के समक्ष लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की चुनौती है।