डेस्क
प्यार अंधा होता है यह कहावत तो आप ने सुनी होगी! लेकिन अहमदाबाद के युवक ने इसे साबित कर दिया।प्रेमिका से मिलने की चाह में गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाला एक युवक बनारस अपनी गर्ल फ्रैंड से मिलने पैदल ही चला गया। प्रेमिका भी उससे मिलने घर से भाग गई। बाद में दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच प्यार मोबाइल पर मिस कॉल से शुरू हुआ था।
प्रेमिका से मिलने के लिए यह युवक अहमदाबाद से बनारस तक 1300 किमी पैदल चला। इस प्रेमी का पागलपन बनारस में चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि उसने रास्ते में कई स्थानों पर रात भर रहकर इतनी लंबी यात्रा की है।
घटना का सिलसिला यहाँ से शुरू हुआ तीन दिन पहले एक महिला ने बनारस के मिर्जा मुराद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी गायब थी। लॉकडाउन में लड़की का गायब होना एक गंभीर मामला था और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। लड़की के मोबाइल फोन की लोकेशन बनारस के एक इलाके में दिखाई गई। जब पुलिस लोकेशन पर पहुंची, तो उन्हें पता चला कि लड़की अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से मिलने आई थी।
पुलिस ने प्रेमी को पकड़ लिया और प्रेमी से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि युवक अहमदाबाद का है और अहमदाबाद से पैदल आया था। जब पुलिस ने लड़के और लड़की दोनों से कड़ी पूछताछ की तो पता चला कि बनारस दोनों एक फोन कॉल के जरिए 4 से 5 महीने पहले दोस्त बने थे। लड़का मूल रूप से बनारस का था लेकिन अहमदाबाद में रहता था और काम करता था। फोन पर प्यार हो जाने के बाद दोनों फ़ोन पर घंटो बात करते थे।
धीरे धीरे इनमे प्यार हो गया। इसके बाद लड़के ने बनारस आने और मिलने का वादा किया, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के कारण रेलवे बस बंद हो जाने से दोनो परेशान थे। प्रेमिका को दिया वादा निभाने के लिए प्रेमी युवक लॉकडाउन खुलने का इंतजार करने के बजाय अहमदाबाद पैदल ही चल पड़ा। यहाँ पहुँचकर इसने लड़की को जानकारी दी तो लड़की भी भाग आई। दोनो ही नाबालिग है।