डेस्क
बॉलीवुड के जाने माने कलाकार इरफान खान ने बुधवार इस दुनिया को अलविदा कर दी।मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का देहांत हो गया है। इरफान खान बोलीवुड के अच्छे कलाकारों में जाने जाते थे। उन्होंने कुछ हिंदी सीरियल और एडवर्टाइज के साथ कई शानदार हिंदी फ़िल्मों में अपने अभिनय से छाप छोड़ी है।
पहले न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का ईलाज कराया
बताया जा रहा है कि दो साल पहले वर्ष 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे।
कोलन इंफेक्शन की समस्या
मंगलवार सुबह वे अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। 53 साल के इरफान को इससे पहले न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था।
बोलिवूड ने दुख जताया
बोलीवूड कलाकार अजय देवगन ने कहा कि इरफान खान की मौत बोलीवूड का बड़ा नुक़सान है। इसी तरह से फ़िल्म कलाकार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम ख़ैर, गायक लतामंगेशकर ने उनकी मौत पर दुख जताया।
इरफान खान की कुछ यादगार फ़िल्में
इरफान की मशहूर फ़िल्में द लंच बॉक्स, पीकू,पान सिंह तोमर,तलवार, लंच बॉक्स आदि है। इसके अलावा भी कई मूवी में उन्होनें दिल को छू जाने वाला रोल निभाया है। उनकी अंतिम फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम थी