बॉलीवुड के नए उभरते सितारे सुशांत सिंह ने रविवार की दोपहर को आत्महत्या करने की जानकारी सामने आ रही है। सुशांत सिंह की आत्महत्या की जानकारी सामने आते ही बॉलीवुड पर मानो दुख का पहाड़ टूट पड़ा हो। बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकारों ने सुशांत सिंह के घर पर पहुंचने लगे। कई बड़े कलाकारों ने ट्विटर के माध्यम से अपना दुख कहा।
बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा कि नहीं रहे सुशांत सिंह अपने शब्दों को अपने दुख बयां नहीं कर सकता। सुशांत सिंह की मौत की जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को दी। अभी तक मौत की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
सुशांत सिंह ने किस कारण मौत को गले लगाया? मानसिक तनाव में थे या बीते दिनों की समस्या से जूझ रहे थे? इन सभी चीजों का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा।
सुशांत सिंह 34 वर्ष के थे। उनकी कई फिल्में बॉलीवुड में यादगार रहेगी। धोनी की बायोपिक फिल्म एम एस धोनी में उनके किरदार को सभी लोगों ने सराहा। इसके अलावा पीके मूवी में भी उनका रोल शानदार रहा। सुशांत सिंह बिहार के पूनियाँ के रहने वाले थे। फिलहाल कई मूवी में वह लीड रोल कर रहे थे।
कई कलाकारों ने इस मौके को बहुत आघात जनक बताया।बांद्रा स्थित उनके घर में भाई के बांद्रा में स्थित उनके घर में उनकी लाश मिली अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि मैं उनकी मौत की घटना से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत पवित्र रिश्ता टीवी सिरियल से की थी।