सूरत: जब दुल्हन सोलह श्रृंगार कर पहुंची मतदान केन्द्र

Spread the love

गुजरात के छह महानगरों में मनपा के चुनाव जारी हैं। ऐसे में सूरत में पुणा गांव क्षेत्र में एक नवयुगल दुल्हा- दुल्हन ने शादी के पहले मतदान किया। इस पर्व पर दुल्हन श्रृंगार करके मतदान केन्द्र पर पहुंची। बताया जा रहा है किशादी के पहले मतदान केन्द्र पर पहुंची दुल्हन पेशे से वकील है और दूल्हा बी ई मिकेनिकल है।

दुल्हा-दुल्हन दोनों के ही पिता हीरा श्रमिक हैं। पूरे श्रृंगार में मतदान केन्द्र पर पहुंचे द्ल्हा-दुल्हन को देखकर लोग दंग रह गए। इस युगल ने बताया कि नव जीवन में प्रवेश करने से पहले शहर की देखरेख करने वाले लोगों की पसंदगी करना जरूरी है। शहर अच्छा रहेगा तो हमारा परिवार भी तंदुरुस्त रहेगा।

दुल्हन का नाम निधि धीरूभाई घेलानी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता हीरा श्रमिक है और वह मूलत: अमरेली के निवासी हैं। उन्होंने सगाई के समय ही शादी के पहले मतदान करने का मन बना लिया था। इस बारे में दूल्हा भाविक धानाणी ने बताया कि वह अमरेली के निवासी हैं उनके पिता हीरा श्रमिक हैं।

उनके परिवार में एक बड़ी बहन और छोटा भाई है। पहले शहर तंदुरुस्त होगा तो हमारा परिवार जरूर तंदुरुस्त होगा। इस विचारधारा के साथ हमने शादी के पहले मतदान किया। हमारा आज का दिन हमेशा यादगार बन जाएगा। इसी तरह से कई वॉर्ड में दिव्यांग भी व्हील चेयर पर पहुंचे। कई स्थानो पर लोग ढोल-नगाडा के साथ पहुंचे।