नए-नए कारणों से विवाद में रहने वाला चीन अब एक और नए विवाद में है। चीन की कंपनी ने दुनिया की महासत्ता कहे जाने वाले अमरीका को चपत लगा दी है। अमरीका के न्याय विभाग ने चीन की एक कंपनी के खिलाफ 50 लाख नकली मास्क बेचने की शिकायत की है।
न्यूयार्क की ब्रुकलिन फेडरल कोर्ट में दाखिल शिकायत में बताया गया है कि चीन के ग्वांगडोंग में स्थित एक कंपनी ने एन-95 मास्क की तीन बेंच भेजी। अमरीकन न्याय विभाग का कहना है कि 495200 मास्क ही भेजे है।मास्क आयातकर्ता ने कहा कि इसके लिए उसने 10 लाखों डॉलर से अधिक चुकाए हैं। इस मामले की जाँच कर रहे अधिकारी ने बताया कि चीन की कँपनी की इस हरकत से अमेरिकनों की सुरक्षा को नुक़सान पहुँचा है। शिकायत में चीन की कंपनी पर मिस ब्रान्डेड. नकली आरोग्य उत्पादकों का उत्पादन करने और युएस फूडस एंड ड्रग्स विभाग को धोखा देने की बात कही गई है। प्रत्येक आरोप की महत्तम सजा पांच लाख डॉलर है।
उल्लेखनीय है कि इसक पहले चीन से भारत मे भी कोरोना की जांच के लिए रैपिड टेस्ट की कीट आई थी। इसके परिणाम में भी बार बार वेरिएशन आने के कारण इस पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था।
-ओलपाड की कंपनी की बोइलर में ब्लास्ट, पाँच घायलों में से तीन गंभीर
सूरत में बड़ी कंपनियों में दुर्घटना का सिलसिला नहीं रुक रहा। एक दिन पहले सचिन के सेज में एक पैकेजिंग कंपनी में आग लगने के बाद अब सूरत के ओलपाड के बरबोधाम गांव में रामा पेपर मिल में बॉयलर में ब्लास्ट लग होने के कारण जल जाने से 5 श्रमिक झुलस गए। इन तमाम लोगों को सूरत के निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरत के ओलपाड तहसील में बरबोधान नाम के गांव में राम पेपर मिल है। इसमें सवेरे 8:00 बजे के करीब अचानक बॉयलर में जोर से ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की आवाज आजू बाजू के गांव में भी सुनाई दी।
ब्लास्ट इतना गंभीर था कि यहां पर भगदड़ मच गई। ब्लास्ट में 5 श्रमिक बुरी तरह जल गए हैं। इनमें से 3 श्रमिक सुरेंद्र यादव, मनोज यादव, बृजेश मुखिया की हालत गंभीर है।
इस घटना के कारण स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है उनका कहना है कि यदि इतनी बड़ी कंपनी में ऐसी घटना हो सकती है तो हम भी सुरक्षित नहीं है घटना के चलते प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।