सूरत
गुजरात में सूरत लोकसभा सीट के प्रत्याशी निलेश कुंभाणी के फ़ॉर्म रिजेक्ट होने के बाद वह ग़ायब हो गए थे।उन पर लोगों ने तरह-तरह के इल्ज़ाम लगाना शुरू कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम वह अचानक मीडिया के समक्ष प्रकट हुए और उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर ही हल्ला बोल दिया। कुंभाणी ने कहा कि कांग्रेस में भूतकाल में उनके साथ दग़ा खोरी की थी और अब कुंभाणी को ग़लत बता रही है।आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से नामांकन भरने के बाद कुंभाणी का फ़ॉर्म रिजेक्ट हो गया था। इस बारे में कांग्रेस के कार्यकर्ता कुंभाणी पर ही आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि पार्टी को कुंभाणी ने धोखा दिया है।
इसके बाद से कुंभाणी ग़ायब हो गए थे। कल मीडिया के समक्ष उपस्थित हुए कुंभाणी ने बताया कि उन्होंने पार्टी से कोई ग़द्दारी नहीं किया है।उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2017 जब कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें टिकट मिला था और वह अपने बीस हज़ार समर्थकों के साथ नामांकन भरने जा रहे थे।ऐसे में अचानक उन्हें यह बताया गया कि उनका टिकट कट गया है और उनकी जगह भाजपा में से नए जुड़े हुए किसी को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ दग़ा किया था। इतने दिनों तक ग़ायब रहने के बारे में कुंभाणी ने कहा कि वह नही चाहते थे की उनके निवेदन से कांग्रेस पार्टी को नुक़सान होगा।इसलिए वह मीडिया के समक्ष नहीं आए थे।उल्लेखनीय है निलेश कुंभाणी का फ़ॉर्म रिजेक्ट होने के बाद उन पर कई तरह के आरोप लग रहा है। हालाँकि मीडिया के समक्ष हाज़िर होकर यह आरोपों को खंडन करने का प्रयास किया है।