
डेस्क
कोरोना के कारण अब तक दुनिया भर में 88000 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है और लगभग 325000 लोगों को ठीक हो जाने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई है।
दुनिया के समृध्द देश भी परेशान
बताया जा रहा है कि अमेरिका में कोरोना के पॉजिटिव मामले बढ़ने से चिंता का माहौल है।अब तक 14500 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पॉजिटिव मामले भी बड़ी संख्या में है। न्यूयॉर्क में बीते 24 घंटे में 770 लोगों की जान गई है।कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में 11 भारतीयों की भी जान गई है। जबकि 15 पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है । अमेरिका ही नहीं दुनिया के अन्य देशों से लड़ते-लड़ते हाफ गए हैं। स्पेन की बात करें तो यहां पर अब तक 14,500 लोगों की जान जा चुकी है|
भारत ने की मदद
अमेरिका ने कोरोना से लडने के लिए दवाए मांगी थी, जो कि भारत ने मान ली है। अमेरिका ही नहीं ब्राजील और अन्य कई देश भी भारत से दवाई के लिए गुहार लगा रहे हैं। आंकड़ों में बात करें तो अब तक भारत में कोरोना के लगभग 5900 संक्रमित लोगों की जानकारी आई है। इसमें से 176 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि अमेरिका में सवा चार लाख लोगों से अधिक के संक्रमित होने की जानकारी आई है। इनमें से 14500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है ।जर्मनी में 110000 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी है, जिनमें कि 2300 लोगों की जान जा चुकी है।चीन जोकि कोरोना का उद्भव स्थान माना जा रहा है वहां 3300 लोगों की जान जा चुकी है ।
भारत मे लॉकडाउन पर समीक्षा
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा रखा है ।इसके चलते रेलवे मार्ग, हवाई यात्रा आदि सब कुछ बंद है। अब 21 दिनों का लोक डाउन धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार इसे चालू रखा जाए या बंद कर दिया जाए पर विचार कर रही है ।हालांकि कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग भी कर दी है ।इस बारे में अंतिम निर्णय आगामी दो-तीन दिनों में किया जाएगा।
रोग प्रतिकारक शंकित बढ़ाए, और घर पर रहें
बताया जा रहा है कि कोरोना के कारण ज़्यादातर वृद्ध आर जेन के रोग प्रतिकारक शक्ति कम है उन्हें संक्रमण जल्दी से लग रहा है।मृतकों में भी वृद्धों की संख्या ज़्यादा है कोरोना वायरस रोग प्रतिकारक सत्य का मुँह ऐसे लोगों को जल्द ही शिकार बनाता है। बिन ज़रूरी कहीं जाने से बचें।