मतदान के दिन हीरा कारखाने वेतन के साथ बंद रखने की मांग

Spread the love



डायमंड वर्कर यूनियन ने कलक्टर और श्रम मंत्रालय को ज्ञापन देकर मतदान के दिन कारखाने बंद रखने की मांग की है।डायमंड वर्कर यूनियन के प्रमेश रमेश जिलरिया और उपप्रमुख भावेश टांक ने बताया कि कुछ पार्टिया नहीं चाहती कि मतदान के दिन हीरा श्रमिक मतदान करें हमें ऐसी आशंका है। इसलिए वह हीरा श्रमिकों को मतदान से वंचित रखने के लिए कारखाने चालू रखाने का प्रयास कर रही है। ऐसा नहीं हो और हीरा कारखाने वेतन के साथ बंद रखा जाए।

ज्ञापन में बताया गया है कि बीते कुछ समय से कई राजनीतिक पार्टिया हीरा श्रमिकों को अपनी रैली में आने के लिए भी दबाव ड़ाल रही होने के समाचार सामने आ रहे हैं। यूनियन ने हीरा श्रमिकों से बिना किसी डर के मतदान करने की मांग की है। यदि कोई डराए तो यूनियन को जानकारी देने को कहा है।


उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही डायमंड वर्कर यूनियन ने लॉकडाउन के दिनों में हीरा श्रमिकों को मदद नहीं करने वाली राजनीतिक पार्टियों को मत नहीं देने के लिए भी अपील की थी। यूनियन का आरोपा है कि लॉकडाउन के कारण कई हीरा श्रमिक बेरोजगार हो गए और कइयो ने आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण आत्महत्या जैसे कदम भी उठाए।