कोरोना काल में महिलाओं को सशक्त बनाने, स्वयं का एक दिवसीय मेगा प्रदर्शनी 2 अगस्त को!

Spread the love


कोरोना काल में कई व्यापार उद्योग की हालत तंग है। ऐसे में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वयं संस्था द्वारा एक दिवसीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन 2 अगस्त 2021 को सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में किया गया है। इस प्रदर्शनी में तकरीबन 80 महिलाएं पार्टिसिपेट कर अपना हुनर एक क्षेत्र के नीचे यानी अपने द्वारा तैयार किए गए वस्तुएं प्रदर्शनी में रखेंगी।

इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी स्वयं की फाउंडर मेंबर्स रितु गोयल, शशी जैन, विमल अग्रवाल, रेखा कानूनगो एवं उमा जालान ने संयुक्त रुप से दी है। रितु गोयल ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वयं संस्था का गठन मार्च 2019 में किया गया था, तब तकरीबन 35 महिला सदस्य थी। आज कोरोना काल के बावजूद संस्था के साथ 200 से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

संस्था की विमल अग्रवाल एव उमा जालान ने बताया कि इस प्रदर्शनी में शहर की अनेक विस्तार की सामान्य परिवार एवं स्लम विस्तार से महिलाएं भाग लेंगी शशि जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को सुबह 10:30 बजे पार्षद रश्मि साबू के हाथों किया जाएगा। यह प्रदर्शनी सुबह 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा।

प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य महिलाओं को प्लेटफार्म प्रदान करना है,ताकि सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। संस्था की रेखा कानूनगो ने बताया कि हमारे साथ वन बंधु परिषद महिला समिति, अग्रवाल समाज ट्रस्ट महिला इकाई, अग्रवाल महिला मंच, लायंस क्लब आफ मिडवेस्ट एवं स्वरा संस्था हमारे कार्यों को बल प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था के साथ जुड़ीं महिलाओं का विकास हो यही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>