शहर के वेसू क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने शुक्रवार सवेरे 10वी मंजिल से कूदकर जान दे दीं।घटना की जांच पड़ताल शुरू की गई है।मिली जानकारी के अनुसार मूल राजस्थान के निवासी नितिन जैन नाम के व्यापारी जोकि वेसू में रहते थे और रिंग रोड की इंडिया मार्केट में उनकी कपड़े की दुकान है। शुक्रवार सवेरे वह अपने किसी परिचित से मिलने गए थे।

इसके बाद वही से कूदकर जान दे दी यह जानकारी मिलते ही उनके परिवार वाले वहां पहुंच गए नितिन को निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था जहां की डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि अभी तक नितिन के आत्महत्या का कारण नहीं जाना जा सका है।5 महीने पहले ही नितिन की शादी हुई थी।
नितिन के इस कदम से पूरे परिवार में शोक का माहौल फैल गया है।घटना के बारे में उमरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया हैं।पुलिस मामले की अधिक जांच पड़ताल कर रही है।फिलहाल पुलिस ने और जानकारी देने से इनकार कर दिया है पूरी जांच-पड़ताल के बाद मामला स्पष्ट होगा।