ओड़िशा में सूरत पुलिस के ख़िलाफ़ मामला दर्ज!!

Spread the love


सूरत
अमरोली के अंजनी इंडस्ट्रीज में गाँव जाने की माग कर रहे ओडिशा श्रमिकों पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक श्रमिक की मौत के मामले में ओड़िशा में सूरत पुलिस के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरोली अंजनी इंडस्ट्रीज में पांच दिन पहले ओडिशावासी श्रमिक बड़ी संख्या में घर जाने की जिद के साथ सड़क पर उतर गए और ऐसे नारे बाज़ी करने लगे। इस दौरान वहाँ पहुँची पुलिस में नारेबाज़ी करने वालों गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस दौरान श्रमिकों पर बल का प्रयोग किया।

इसमे सत्यवान स्वाई(39) नामक युवक अचानक बेहोश हो गया। उसे पुलिस द्वारा तुरंत उपचार के लिए स्मीमेर अस्पताल ले गई लेकिन,डॉक्टरों ने सत्यवान को मृत घोषित कर दिया। उनके दो मित्र पद्मभान स्वाई और संजय प्रधान ने सत्यवान के परिवार को अपनी पत्नी सहित घटना की सूचना दी।


चर्चा है कि दूसरी ओर तुरंत ही सत्यवान के अश्वनी कुमार श्मशान में अंतिम संस्कार करवा दिया गया और साथी श्रमिकों के घर लौटने के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था की कर दी गई। सत्यवान की मौत के लिए साथियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गिरफ्तारी करते समय बल प्रयोग किया। इस बीच, सत्य शाहू को पुलिस ने पीटा और इतना भयभीत किया कि वह मौके पर ही गिर गया।


सत्यवान के भाई संतोष कुमार नारायण स्वाई ने ओडिशा के गंजाम जिले के भंजनगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी 304 के तहत अमरोली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत को शून्य नंबर से भांजनगर पुलिस ने सूरत पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।
सूरत पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी मृतक सत्यवान साई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आई। रिपोर्ट के बाद ज़्यादा खुलासा होगा।