सूरत में और चार क्षेत्र क्ल्स्टर, 2.49 लाख लोग घरों में बंद!

Spread the love

सूरत
शहर में कोरोना के मामले नए नए क्षेत्रों से सामने आ रहे है। अब तक शहर में 14 क्ल्स्टर थे, अचानक गुरूवार को कई नए क्षेत्रों में से कोरोना पॉज़िटिव मामले आने से सूरत में कोरोना के चार नए क्ल्स्टर घोषित किए गए।

गुरुवार को 39 लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आए हैं । उनमें मजूरा गेट के सिविल अस्पताल के गायनेक की दो रेजीडेंट डॉक्टर पारुल गोयल और ख़ुशाली श्रोफ भी हैं ।मनपा के आसिस्टन्ट कमिश्नर आरएस गामीत के ड्राइवर का कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उन्हें क्वारन्टाइन किया गया है।

इसके अलावा अडाजन निवासी आयकर विभाग का टैक्स आसिस्ट्न्ट विजय कुमार एक भी चपेट में आ गए है. वह31 मार्च का अंतिम बार आयकर विभाग आए थे। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी वह एक बार जाँच के लिए गये थे। इसके बाद मनपा ने उन्हें दोबारा बुलाया जिसमें उनका रिपोर्ट पॉज़िटिव आया।

गुरूवार को चार और क्ल्स्टर
गुरूवार को चार और क्षेत्रों को क्लस्टर के रूप में घोषित किया गया है,। साथ ही यहाँ रहने वाले लगभग 2.49 लाख लोगों को होम क्वारन्टाइन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन लोगों उधना ज़ोन में भेस्तान आवास 96 घरों के पाँच सौ के लोग,हैं।वराछा के धरती नगर सोसाइटी तथा फूलपाड़ा के आसपास के धरतीनगर और सोमनाथ सोसायटी के 2276 लोग और गोडादरा 122154 तथा डिंडोली 124910के लोग हैं

कोरोना के सूरत में वृद्धा की मौत
कोरोना के कारण गुरुवार को सबेरे सूरत के लिंबायत क्षेत्र में रहने वाले वृद्धा की मौत हो गई। कोरोना के कारण अब तक सूरत में 13 जनों की मौत हो चुकी है, 440 से अधिक पॉज़िटिव मामले सामने आ चुके हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार लिंबायत के ओमनगर में रहने वाली ख़ुर्शीद बी अज़ीज़ खान को गत दिनों सर्दी खांसी की तकलीफ़ होने के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया थां। जहां जाँच के दौरान उनका कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आया था। उपचार के दौरान सबेरे उनकी मौत हो गई।
गुरूवार शाम तक सूरत में कोरोना पॉज़िटिव के 440 मामले दर्ज हुए। आज सबेरे खुर्शीद बी की मौत के साथ मृतांक 13 पर पहुँच गया।