वराछा में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेजमेन्ट में मिट्टी ढहने से चार की मौत,कई दबे

Spread the love

शहर के एक वराछा इलाके में एक दर्दनाक की घटना सामने आई है।नव निर्मित इमारत की बेजमेन्ट में दीवार और मिट्टी ढह जाने से सात से आठ श्रमिक कुचल गए। जिसमें चार मजदूर की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर फायर टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।आज दोपहर शहर के वराछा इलाके में सिल्वर पैराडाइज नामक नाम की नव निर्मित इमारत में बेजमेन्ट में लगभग 20 फूट की नीचे पार्किंग की दिवार बनाने का काम चल रहा था। उस दौरान दिवाल ढह पड़ने के सात से आठ मजदूरों दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़ आए। लोगों ने दबे हुए मज़दूरों को निकालने का प्रयास किया। सभी क्षेत्रों की फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुँची और प्रयास शुरू किया।हालाँकि चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है।अन्य मजदूरों की निकासी अभी भी जारी है।

स्थानीय लोग इस बचाव अभियान में वर्तमान में अग्निशमन विभाग की टीम की सहायता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी शहर के वराछा, कापोद्रा, कतारगाम, सहित अन्य कई फ़ायर ब्रिगेड के जवान रेस्क्यू में लगे है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित अन्य विभाग के बड़े अधिकारी पहुँच गए। घटना की जाँच के निर्देश दे दिए है।