प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या में श्री राम लल्ला के दर्शन के बाद सूरत लौट रहे दो परिवार के लोगों को मार्ग में अकस्मात होने के कारण चार जनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सूरत के विरानी और गोयानी परिवार के लोग महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे!
महाकुंभ में स्नान के बाद वह अयोध्या में श्री राम लल्ला के दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय झांसी के पास चित्रकूट से कुछ दूरी पर ओवर ब्रिज के समीप अकस्मात हुआ। वह कार से आगे जा रही ट्रक को ओवरटेक करने जा रहे थे। कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। समय दुर्घटना हुई। दुर्घटना में तीन लोगों की वहीं पर मौत हो गई।बताया जा रहा है की घटना सवेरे के समय हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंच गए और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया।हालांकि घटना के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस घटना में 16 साल युवती बच गई होने की जानकारी सामने आ रही है। मृतकों के नाम जगदीश भाई,विपिन भाई, भावना बेन और कैलाश बेन बताया जा रहा है।