सूरत हार्डवेयर एवं बिल्डिंग मटेरियल मर्चेंट एसोसिएशन की 13वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न

Spread the love

सूरत हार्डवेयर एवं बिल्डिंग मटेरियल मर्चेंट एसोसिएशन की 13वीं वार्षिक आम बैठक पृष्टि फार्म ग्राउंड में हुई। मुख्य अतिथि लोक समर्पण रक्तदान केंद्र के डॉ. आशीषभाई कनानी और विशिष्ट अतिथि श्री हसमुखभाई पटेल (एम.डी. केविन) थे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री किरीटभाई पटेल ने स्वागत भाषण में कहा कि एसोसिएशन पिछले 20 वर्षों से बेहतरीन काम कर रही है, जिसका पता इस बात से चलता है कि आज बैठक में करीब 1700 व्यापारियों ने भाग लिया। उन्होंने एसोसिएशन के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। एसोसिएशन के मानद मंत्री श्री दिलीपभाई पटेल ने पूरे वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की। एसोसिएशन के मानद कोषाध्यक्ष श्री अल्पेश कोठाडिया ने वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया, जिसे सभी ने मंजूरी के साथ पारित कर दिया।

एसोसिएशन के सलाहकार श्री प्रमोदभाई भगत ने 20 साल पहले एसोसिएशन की स्थापना से अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। प्रगति का पूरा इतिहास दिया गया। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष श्री राजेशभाई नेमानी ने किया।