कर्ज चुकाने के लिए नक़ली नोट छापा, चुकाने के पहले ही पकड़ाया

Spread the love

लोक डाउन के बाद अच्छे अच्छों की हालत खराब हो गई है। व्यापार उद्योग बंद होने के चलते कई लोग आर्थिक संकट में फंस गए हैं। दूसरी ओर जो लोग पहले से ही परेशान थे उनकी समस्या में और बढ़ोतरी हुई है। एक भावनगर में सामने आया है जिसमें की आर्थिक संकट के कारण नकली नोट छाप कर कर्ज लौटा देगा।

यह सोचकर उसने नकली नोट तो बना लिए लेकिन इस नकली नोट का इस्तेमाल करें इसके पहले ही वह पुलिस के हाथों धरा गया। जब जांच पड़ताल के दौरान पुलिस के सामने यह सच्चाई आई तो पुलिस भी सुनकर दंग रह गई।

घटना की सच्चाई कुछ इस प्रकार है कि भावनगर के आरआरसेल के पुलिस सब इंस्पेक्टर आरएच बार तथा अन्य पुलिस स्टाफ को जानकारी मिली थी कि शहर के हलुरिया चेक पोस्ट पर एक शख्स नकली नोट भजाने के लिए आया है।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सलमान सलीम भाई जो कि भावनगर का निवासी है उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी जांच करने पर उसके पास से 500 के 73 नोट और 200 के 134 नोट मिलकर 63300 के नकली नोट मिले थे। इसके अलावा पुलिस ने कब्जे में से मोबाइल और 5000 नकद जब्त कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।

पुलिस ने इस दिशा में नकली नोट पकडाने का अपराधा दर्ज करके अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। उसने बताया कि कर्ज होने के कारण उसने नकली नोट छापे थे।