कुछ दिनों पहले अमेरिका में अश्वेत नागरिक ज्योर्ज फ्लाइड की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद अब रंगभेद ब्राजील में ऐसी घटना सामने आ रही है। एक पुलिस कर्मचारी अपना ग़ुस्सा व्यक्त करने के लिए एक महिला के गले पर चढ़ गया और कुछ मीनिट तक चढ़े रहा।
मिली जानकारी के अनुसार ब्राजील के साऔ पाउलो में वृध्ध महिला के गले पर पुलिस अधिकारी खड़े हो जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके कारण महिला की गर्दन टूट गई और 16 टाँके आए।यह घटना 16 मई की होने की जानकारी सामने आ रही है।
यह महिला 5 बच्चों की मां है आपको बता दें कि 25 मई को रोज अमेरिका में पुलिस के टॉर्चर के बाद जॉर्ज फ्लाइट नाम के अश्वेत मौत हो गई थी।इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद वहां के गवर्नर ने ज़िम्मेदारपुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।
आप को बता दे कि अमरीका मे अश्वेत ज्योर्ज फ्लाइड की मौत से बाद कई दिनों तक वहाँ के लोगों ने प्रशासन के ख़िलाफ़ विरोध किया था और कई शहरों में इसके ख़िलाफ़ लोगों ने रैली की। पुलिस के साथ हिसंक झड़प भी हुई।
उल्लेखनीय है कि खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मामले दरमियानगिरी करनी पड़ी। इसके बाद मामला शांत हुआ था। विदेश में कई देशों मे श्वेत और अश्वेत नागरिकों के बीच रंगभेद का विवाद चलते रहता है।
यह विवाद बहुत पहले से चला आ रहा है।
फ़िलहाल कई देश में इसके ख़िलाफ़ कड़े नियम भी बनाए गए है। इससे कुछ असर पड़ा है लेकिन फिर भी आए दिनों श्वेत और अश्वेत नागरिकों के बीच झड़प होते रहती है।