लेस्बियन संबंध में अंधी लडकियां घर छोड़कर फ़रार !

Spread the love

जहांगीरपुरा क्षेत्र में बदलते समाज की एक नई तस्वीर सामने आई है। जो सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। जहांगीरपुरा क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय और नजदीक में रहने वाली 22 वर्षीय युवती के बीच लेस्बियन संबंध थे। जब उनके परिवारों ने उनके संबंधों को मंजूरी नहीं दी तो दोनों घर छोड़कर कहीं चली गई।

10 दिन पहले ही इस ज्योति ने किशोरी के साथ शादी करने की जिद की थी। लेकिन परिवार जन नहीं माने तब इसने आत्महत्या का भी प्रयास किया था। मिली जानकारी के अनुसार सूरत के जहांगीरपुरा क्षेत्र में रहने वाले श्रमिकों की दो लड़कियां जिसमें कि 16 वर्षीय अनीता और 22 वर्षीय सुनीता के बीच लैसबियन संबंध था। दोनों एक साथ घूमने जाते थे।

एक साथ के साथ एक दूसरे के साथ ही समय बिताते थे। इस दौरान एक दिन अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जांच करने पर पता चला कि सुनीता और अनीता के बीच लैसबियन संबंध की जानकारी उनके परिवारजनों को लग जाने के कारण अनीता ने सुनीता से शादी करने की जिद्द की थी। लेकिन परिवार ने ना कह देने से उसके सपने चूर हो गए थे।

इस दौरान शुक्रवार सवेरे 11:00 बजे सुनीता घर से निकल गई और वापस नहीं आई उसे ढूंढते हुए जब उसकी मां अनीता के घर पर आई तो पता चला कि दोनों ही गायब हैं। बहुत देर तक इंतजार करने के बाद दोनों के परिवार जनों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

( प्रतीकात्मक तस्वीर)