डेस्क
लॉकडाउन के कारण कई कामधंधा बंद हो जाने से श्रमिक वतन लौट रहे है तब कई नए मामले सामने आ रहे है जो लोग घर से नाराज होकर चले गए थे। अब वह भी वापिस जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की एक ऐसी घटना ने सबक़ो आश्चर्य चकित कर दिया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में उदय कुमार नाम का व्यक्ति कुछ वर्षों पहले घर से किसी काम के लिए निकला और लापता हो गया था। परिवार जनों ने उसे आसपास और परिवारजनों के यहाँ कई महीनों तक बहुत ढूँढा लेकिन,कोई ख़बर नहीं मिली। कई दिनों बाद नज़दीक के जंगल में से एक अस्थिपिंजर मिला था। यह अस्थिपिंजर उदय का होगा ऐसा मान उदय के परिवार ने उसकी अंतिम विधि कर दी। उदय के परिवार ने सोचा कि उदय को किसी जानवर ने मार डाला। इसके बाद परिवारजनों ने उसका कर्मकांड भी कर डाला अब लॉकडाउन के दौरान वह वापिस गाँव गया तो सब दंग हैं।
उदय ने बताया कि परिवार जनों के किसी बात से नाराज़ होकर हरियाणा चले गया था और वहाँ की एक कंपनी में काम करने लगा था। लॉकडाउन के कारण वह बेरोज़गार हो गया और उसके पास खाने पीने के पैसे नहीं थे इसलिए वह बीते दिनों लौटकर फिर से अपने गाँव आया। दंग रह गए परिवारजनों ने पुलिस में इसकी जानकारी दी है।
हनीमून के लिए मोरेशियस गया कपल फँस गया
सूरत से मोरेशियस हनीमून के लिये गया कपल लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गया है। इस कपल ने वहां से बाहर लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्हें खाने और पीने में समस्या हो रही है। इस बारे में उन्होंने वीडियों भी बनाया है
वराछा इलाके में रहने वाले विक्की मकवाना की 12 मार्च को हुई थी। विक्की और उसकी पत्नी हनीमून के लिए 17 तारीख को मॉरिशस गए थे। जहां 18 मार्च से 24 मार्च तक होटल बुक किया गया था।
जब दंपति भारत आने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि भारत में लॉकडाउन शुरू हो गया था और उड़ान रद्द कर दी गई थी। कपल ने परिस्थिति को देखते हुए रूम किराए पर ले लिया और वहीं रह रहे हैं, लेकिन डेढ महीने के बाद अब उनके पास पैसे समाप्त हो गए हैं। पिछले डेढ़ महीने से मोरेशियस से बाहर निकलने के लिए कपल ने हर स्तर पर मदद मांग रहे हैं, लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा है। अब उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं और पैसे खत्म हो गए हैं। इस जोड़े ने अब एक वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद मांगी है।