लॉकडाउन 4.0 में क्या शर्ते हो सकती है! जानिए

Spread the love


सूरत
बीते 50 दिनों से अधिक समय से लॉकडाउन के कारण लोगों को रविवार को लॉकडाउन में क्या नया होने वाला है इसका इंतजार है। लोग यह जानना चाहते है कि वह जहां रहते हैं वहां लॉकडाउन से आजादी मिलेगी या नही। हालाकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के संकेत हैं कि लॉकडाउन 4.0 सोमवार से शुरू होगा और 31 मई तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक, लॉकडाउन 4.0 की सभी कवायद पूरी हो चुकी है और गृह मंत्रालय किसी भी समय नए दिशानिर्देशों की घोषणा कर सकता है। 

हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया और लोगों से लॉकडाउन बढ सकने का संकेत भी दिया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान लॉकडाउन बिल्कुल नया होगा यह भी कहा था। इसलिए लोगों को रविवार को क्या घोषणा होती है इसका इंतजार है।


बताया जा रहा है कि भारत में जिस तरह से कोरोना के केस बढ रहा है उसे देखते हुए लॉकडाउन से आजादी मिल पाना मुश्किल है। देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 80 हजार के पार हो चुकी है। महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में से हर रोज ब़ड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं इसलिए सरकार फूंक फूक कर कदम उठा रही है। सरकार दूसरे देशों को देखकर सतर्क हो गई है। इसलिए सरकार लॉकडाउन में छूट तो देगी लेकिन कई शर्त रख सकती है।


माना जा रह है कि इस लॉकडाउन 4.0 में  राज्यों को केंद्र से छूट दी जा सकती है। ग्रीन जोन में वाहन लेनदेन और उद्योगों के साथ-साथ बसों और टैक्सियों की अनुमति दी जा सकती है।नागरिकों को अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। मास्क पहन कर और सेनेटाइजर लेकर निकलना होगा।
घरेलू उड़ानों के लिए चयनित मार्गों पर विचार किया जाएगा। अर्थव्यवस्था पर जोर दिया जाएगा। पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी लेकिन स्पेशल ट्रेन और लेबर ट्रेन पहले की तरह चलेंगी। रेड जॉन या ओरेंज जोन को छूट नहीं मिलेगी। बाजार या भी़डभाड वाली जगह आदि खोलने की छूट नहीं दी जाएगी।