श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के चुनाव में ‘मेरा श्याम सबका श्याम’ पैनल की ऐतिहासिक जीत

Spread the love

श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के चुनाव में रविवार को ‘मेरा श्याम सबका श्याम’ पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रस्टी और सदस्य दोनों वर्गों में एकतरफा जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी पैनल के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और पूरे परिसर में जश्न का माहौल छा गया।ट्रस्टी पद के लिए दोनों पैनलों से 9-9 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें ‘मेरा श्याम सबका श्याम’ पैनल के सभी प्रत्याशियों ने विजय हासिल कर विपक्ष का पूरी तरह सफाया कर दिया।

चुनाव में कुल 912 वैध मत पड़े, जिसमें पैनल के प्रमुख प्रत्याशी संजय सरावगी ने सबसे अधिक 807 वोट प्राप्त कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की।वहीं सदस्य पद के लिए दो पैनलों के 3-3 प्रत्याशियों के साथ 3 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन यहां भी ‘मेरा श्याम सबका श्याम’ पैनल के सभी प्रत्याशी विजयी रहे।


रविवार को सुबह से ही चुनाव को लेकर सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया के बाद तुरंत मतगणना शुरू कर दी गई। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई, विजयी पैनल के समर्थकों का उत्साह और जोश बढ़ता गया। लोग बेसब्री से चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे थे।परिणाम घोषित होते ही विजेता पैनल के समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और जीत का जश्न मनाया। पूरे वातावरण में उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।