सूरत
पान मसाले का शौख करना सूरत के युवक को भारी पड़ गया । लॉकडाउन के दौरान आज वह दूध के क्रेन में पान-मसाला और मावा भरकर अपने घर की ओर जा रहा था तब तक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर जाँच की ।पहले तो युवक ने पुलिस को दूध का क्रेन होने की जानकारी दी ।लेकिन, जब पुलिस ने क्रेन खोला तो उसमें से बड़ी संख्या में पान मसाला और सुपारी आदि मिले ।युवक के ख़िलाफ़ पुलिस ने एपेडेमिक डीसिज एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरत के सरसाणा क्षेत्र के योगेश्वर सोसायटी में रहने वाले जीतेश मोहन वैष्णवी नाम का शख़्स आज दोपहर को अपने घर के समीप से टू वीलर पर दूध कर क्रेन बांधकर जा रहा था । उस दौरान आशंका के आधार पर पुलिस ने उसे रोक कर जाँच की पहले तो उसने पुलिस को कहा कि वह दूध बाँटना जा रहा है।लेकिन ,दोपहर का समय होने के कारण पुलिस को उस पर श़क हुआ।

इस पर पुलिस ने पूरा क्रेन खोला और उसमें पान मसाला देखते पुलिस की आंखें खुली रह गई ।पुलिस ने युवक को एपेडेमिक एक्ट के तहत नियम का उल्लंघन करने के अपराध में पकड़ लिया। उल्लेखनिय है कि सूरत में दो सप्ताह से अधिक समय से लॉकडाउन लागू है ।
ऐसे में बीते कई दिनों से लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही की गई है ।सिर्फ़ आवश्यक वस्तुओं के लिए ही छूट दी गई है। इसलिए पान-गुटका और मसाला आदि खानेवालों को परेशानी हो रही है।सूरत प्रशासन ने बीते चार दिनों से सोशल डिस्टैंस का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहनने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की है ।
प्रशासन की ओर से बार बार लोगो से नियम का पालन करने का आग्रह किया जा रहा था ।लेकिन इसके बावजूद कई क्षेत्रों में लोकल लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन कर रहे थे ।इसके चलते अब प्रशासन ने सोशल डिस्टैंस का पालन नहीं करने वाले और मास्क नहीं पहनने वालों से आर्थिक दंड वसूलना शुरू किया है।