सोशल मीडिया पर गैंगरेप की प्लानिंग कर रहे 15 साल के लड़के की धरपकड

Spread the love


डेस्क
आजकल जहां माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है, वहीं बच्चों में कितने विकृत विचारों ने जन्म से लिया है।यह दिल्ली की इस घटना से पता चलता है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर एक छात्रा का गैंगरेप करने का प्लान बना रहे 15 साल के किशोर को पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार लोक डाउन के दौरान स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने समय बिताने के लिए नए-नए प्रयोग करना शुरू कर दिए हैं। कुछ विद्यार्थी योग कर ऑनलाइन पढ़ाई कर और नई परीक्षाओं की तैयारियों के सहारे समय बिता रहे हैं ,वही कुछ विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर लड़कियों और शिक्षिकाओं पर अश्लील चैटिंग शुरू कर दी थी। दिल्ली में इस घटना के सिलसिले में जांच शुरू की गई है। अभी तक इस मामले में एक बड़ी स्कूल के विद्यार्थी को पकड़ा गया है। इसके बाद गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक इस मामले में 21 जनों की पहचान की गई है सूत्रों के अनुसार #Boyslockerroom
के नाम से स्पेशल ग्रुप में लड़कियों की तस्वीरें शेयर कर उनके बारे में गंदी टिप्पणी की जाती थी
।शिकायत मिलने पर पुलिस ने इससे संबंधित तमाम लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है।इस ग्रुप के बारे में सोमवार को ट्विटर पर खूब चर्चा वायरल हुई थी।लड़कों ने इसमें गंदी बातों के लिए ही यह ग्रुप बनाया था।इसमें कम उम्र की लड़की और बड़ी औरतों के तस्वीरें शेयर कर उनके बारे में गंदी बातें की जाती थी।बताया जा रहा है कि एक विद्यार्थी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विद्यार्थिनी का गैंग रेप करने की भी योजना बनाई थी। इस सिलसिले में 15 साल के लड़के को गिरफ्तार किया जा चुका है और 22 लड़कों से पूछताछ जारी है।जांच में यह भी पता चला कि लड़कों के ग्रुप के बाद 1 लड़कियों का भी#Girlslockerroom नाम के ग्रुप में लड़कियाँ अश्लील चैटिंग करती है।पुलिस ने इसकी भी जाँच पड़ताल शुरू की है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस के अधिकारियों में इन दोनों घटनाओं के लेकर आश्चर्य व्यक्त किया है और समाज के बदलते रूप पर चिंता व्यक्त की।