मास्क नहीं पहनेंगे! पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार!

Spread the love

शहर में एक और कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। दूसरी ओर कुछ लोग प्रशासन की गंभीर चेतावनी के बाद भी बात समझने को तैयार नहीं है। प्रशासन की ओर से बार-बार मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन रखने का आग्रह किया जा रहा है लेकिन, कई लोग इस बात को दरकिनार कर रहे हैं।

ऐसे ही 4 युवकों को पुलिस ने पकड़कर मास्क नहीं पहनने के लिए दंड दिया लेकिन वह पेनल्टी भरने से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने चारों को पकड़ कर जेल में डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार अनलॉक के दौरान शहर में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब से पुलिस को मास्क नहीं पहनने वालों को दंड देने के लिए कहा है। पहले यह कार्यवाही मनपा कर रही थी। लेकिन मनपा को कोई गांठ नहीं रहा होने के कारण सरकार ने यह जिम्मेदारी पुलिस को दी है।

जिसके चलते पुलिस में शाम के समय जब कसूर रहता है उस दौरान 9:15 पर सर के पास विशिष्ट सैमुअल सिंह और 9:45 पर पीपलोद के आशीर्वाद बंगला के पास अरविंद कांति प्रसाद सिंह, धीरज फतेह चंद बत्रा तथा घोड़दौड रोड पर प्रमोद मोतीलाल को रोड पर बिना मास्क के जाते पकड़ा।

पुलिस ने इन लोगों से मास्क नहीं पहनने का कारण पूछा इस पर यह लोग कोई जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने इन लोगों को ₹200 का आर्थिक दंड दिया। जो कि भरने से इनकार कर रहे थे पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है।


उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशासन और मनपा प्रशासन बार-बार शहर के लोगों से करुणा के बढ़ते खेतों की दुहाई देते हुए नियम कानून का पालन करने की अपील कर रही है लेकिन, लोग बात समझने को तैयार नहीं है। शहर में कोरोना के कारण अब तक लगभग 150 लोगों की जान जा चुकी है और प्रतिदिन लगभग 200 के करीब मरीज आ रहे हैं। इसके कारण प्रशासन चिंतित है और लोगों से सरकार की अपेक्षा रखता है हालांकि कई लोग प्रशासन की इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे।