दो दिन पहले बड़ौदा के करजण गांव में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की कांफ्रेंस के दौरान चप्पल फेंकने के आरोप में पुलिस ने भाजप के शिनोर तहसील के पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार करजण के तहसील के कुराली गांव में विधानसभा के उप चुनाव के प्रचार के दौरान उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मीडिया से बात कर रहे थे। उस दौरान उनके ऊपर चप्पल फेंका गया था।
इस घटना में पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने शिनोर में रहने वाले रश्मिन पटेल को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि रश्मिन के मोबाइल में चप्पल फेंकने को लेकर अमित नाम के शख्स से बातचीत की ऑडियो क्लिप भी है।
इस क्लीप के बारे में भी जांच चल रही है रश्मिन पटेल 2010 में तहसील पंचायत में भाजपा की सीट से विजेता बने थे और भाजपा ने उन्हें 2 साल के लिए चेयरमैन के पद पर जिम्मेदारी दी थी।
चप्पल फेंकने की घटना में कार्यकर्ता का नाम सामने आने से भाजपा की परिस्थिति असमंजसकारक हो गई है। दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि चप्पल फेंकने वाले का कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि शिनोर तहसील पंचायत के चुनाव परिणामों की कॉपी दिखाते हुए बताया कि रश्मि पटेल को टिकट दी थी और उन्हें कारोबारी चेयरमैन बनाया था।
वह कांग्रेस में कभी नहीं थे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भाजपा के प्रत्याशी के प्रचार के लिए वराछा में आयोजित एक सभा के दौरान भी अंडे फेके गए थे। इसमें कांग्रेस के महिला कोर्पोर्टरट के पति और अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।