
अहमदाबाद, अप्रैल 25 : जब बात तूवर दाल की होती है, तो एक नाम हर घर में भरोसे का प्रतीक बनकर सामने आता है रेंटियो तूवर दाल। इस प्रतिष्ठित ब्रांड ने अपनी 90 वर्षों की शानदार यात्रा पूरी कर ली है और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रविवार को अहमदाबाद के होटल हयात, वस्त्रापुर में एक भव्य समारोह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर रेंटियो तूवर दाल की सीईओ शीतल चोखावाला वानी ने बताया कि यह ब्रांड वर्ष 1935 में नंदुरबार ज़िले के नवापुर में स्थापित हुआ था उस समय यह क्षेत्र उत्तर महाराष्ट्र का हिस्सा था, जब भारत स्वतंत्र नहीं हुआ था और गुजरात व महाराष्ट्र अलग-अलग राज्य नहीं बने थे। दशकों में रेंटियो ने परंपरागत देसी तूवर दाल के क्षेत्र में भरोसेमंद नाम बनते हुए उपभोक्ताओं की कई पीढ़ियों का विश्वास जीता है।
समारोह में दिनभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला रही, जिसमें वितरकों, खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं, व्यापारिक भागीदारों और खास मेहमानों ने भाग लिया जो ब्रांड की यात्रा के महत्वपूर्ण हिस्से रहे हैं। इस मौके पर रेंटियो तूवर दाल की विरासत, उसके विकास और नौ दशकों की सफलता को दर्शाया गया।
रेंटियो तूवर दाल के बारे में: