भारत में रविवार को सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण सुबह 9:15 पर शुरू होकर दोपहर 3:04 तक रहेगा। बताया जा रहा है कि इस बार सूर्य ग्रहण लगभग 6 घंटे तक रहेगा। देश के कई क्षेत्रों में यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।
इस सूर्यग्रहण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं देशभर में उठ रही हैं जैसे कि कहीं कहा जा रहा है कि यह दुनिया का अंतिम दिन होगा लेकिन यह बातें सिर्फ अफवाहें हैं। जानकारों के अनुसार 12 घंटे पहले ही सूर्य ग्रहण के सूतक लग जाएगा। ग्रहण का सूतक 20 जून शनिवार 9:16 से प्रारंभ हो जाएगा।सूर्य ग्रहण शुरू होने के समय स्नान जब पूजा पाठ और हवन पूजन आदि करना चाहिए।
ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करके दान पुण्य आदि करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य उपासना, सूर्य स्त्रोत,ह्रदय स्त्रोत आदि का पठन करने से लाभ होता है। बताया जा रहा है कि 1982 के बाद यह पहला मौका है। जब सूर्य ग्रहण और ग्रीष्म संक्रांति एक ही मौके पर आएंगे।
अब अगला मौका 2039 में सामने आएगा। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण अलग-अलग समय तक देखा जाएगा।रविवार की सुबह 10:17 पर सूर्य चंद्रमा की छाया में आना शुरू हो जाएगा।21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन भी पड़ रहा है।
राशियों पर ऐसा रहेगा असर
मकर- अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कुम्भ- मान, सम्मान में कमी हो सकती है।
मीन- धन का लाभ हो सकता है।
मेष – लाभ मिलने की उम्मीद।
वृष- अत्यन्त कष्टकारी रहेगा ।
मिथुन- शारीरिक तकलीफ़ होगी ।
कर्क- संपत्ति का नुक़सान होगा।
सिंह- शुभ फल, श्री प्राप्ति होगी।
कन्या- स्वास्थ का ध्यान जरूर रखना जरूरी
तुला- संतान स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वश्चिक- कष्ट का समाना करना पड़ेगा
धनु- पत्नि का कष्ट हो सकता है।