केन्द्र ने सूरत को रेडजॉन मे शामिल किया, लॉकडाउन से छूट मु्श्किल!!

Spread the love

डेस्क
लॉकडाउन की अंतिम तिथि 3 मई को है। इसके बाद इसे यथावत रखना है या हटाना है यह शहर की परिस्थिति पर आधारित होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने गुरूवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के बारे में जानकारी दी है। अब इसके आधार पर राज्य सरकार अपना निर्णय करेंगे। देश के कई जिलों में 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें रेड जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के कारण बीमार लोगों का रिकवरी रेट बढ़ा है।

केन्द्र सरकार की ओर से जारी की गई सूची में देश में कुल 133 रेड जॉन, 284 ओरेंज ज़ोन और 319 ग्रीन ज़ोन घोषित किए गए है।

गुजरात में नौ रेड ज़ोन है जिसमें कि अहमदाबाद, सूरत राजकोट, वडोदरा, आणंद, पंचमहाल, भावनगर, साबरकांठा, अरवल्ली शामिल है। इसके अलावा दिल्ली में नौ, तमिलनाडु में 11 ,राजस्थान में आठ, उत्तरप्रदेश में 19 ,बिहार में पाँच ,आंध्र प्रदेश में 5, पश्चिम बंगाल में 10 रेड जॉन है।
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रेड ज़ोन है। बीते 24 घंटे में 89 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2230 हो गई, जिसमें 1113 लोग तब्लीगी जमात शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र के 14 जिले रेड जोन में घोषित किए गए है इनमें मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, पालघर, नागपुर, सोलापुर, यवतमाल, औरंगाबाद, सतारा, धुले, अकोला, जलगांव और मुंबई सब-अर्बन आदि शामिल है।
गुजरात की बात करें तो रेड ज़ोन में नौ ओरेंज में 19 ग्रीन ज़ोन में पाँच शहरों का समावेश होता है। गुजरात में अब तक 4315 कोरोना पॉज़िटिव मामलों में 214 लोगों की मौत हो गई है। सूरत की बात करें तो यहाँ अब तक 594 कोरोना पॉज़िटिव मामले सामने आ चुके है जिसमें कि 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 55 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बाक़ी के उपचाराधिन है। सूरत में अब तक 20 से अधिक स्थानों को रेडजोन घोषित किया जा चुका है। सबसे अधिक मरीज लिंबायत के 235 है। इसके बाद सेन्ट्रल ज़ोन का नंबर आता है।