आज का राशिफल
******************
30 सितम्बर, 2023, शनिवार
===================
मेष राशि : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि : अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि : बातें कम और काम ज्यादा करें कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।
कर्क राशि : अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं, संभल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।
सिंह राशि : आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।
कन्या राशि : आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।
तुला राशि : आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।
वृश्चिक राशि : नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु राशि : अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि : अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।
कुम्भ राशि : अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
मीन राशि : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें, अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।
आज का पंचांग
===========
30 सितम्बर 2023, शनिवार
************************
तिथि प्रतिपदा 12:23 PM
नक्षत्र रेवती 09:08 PM
करण कौलव 12:23 PM
तैतिल 11:00 PM
पक्ष कृष्ण
योग घ्रुव 04:26 PM
वार शनिवार
सूर्योदय 06:13 AM
सूर्यास्त 06:08 PM
चन्द्रमा मीन 09:08 PM
राहुकाल 09:12 – 10:41 AM
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1945 (शोभकृत)
मास अश्विन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:47 – 12:34 PM
आज और कल का दिन खास
*************************
30 सितम्बर 2023 : द्वितीया श्राद्ध आज।
01 अक्टूबर 2023 : तृतीया श्राद्ध कल।
आज का राशिफल
****************
24 सितम्बर, 2023, रविवार
====================
मेष राशि : आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।
मिथुन राशि : अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।
कर्क राशि : कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।
सिंह राशि : परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।
कन्या राशि : दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।
तुला राशि : दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।
वृश्चिक राशि : निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
धनु राशि : रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
मकर राशि : नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।
कुम्भ राशि : आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।
मीन राशि : आपकी मेहनत और सूझ-बूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
आज का पंचांग
===========
24 सितम्बर 2023, रविवार
************************
तिथि नवमी 10:24 AM
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 01:41 PM
करण कौलव 10:24 AM
तैतिल 09:14 PM
पक्ष शुक्ल
योग शोभन 06:38 PM
वार रविवार
सूर्योदय 06:10 AM
सूर्यास्त 06:15 PM
चन्द्रमा धनु 07:18 PM
राहुकाल 04:45 – 06:15 PM
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1945 (शोभकृत)
मास भाद्रपद
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:48 – 12:37 PM
आज और कल का दिन खास
*************************
24 सितम्बर 2023 : श्री चन्द्र नवमी आज।
25 सितम्बर 2023 : जलझूलनी एकादशी कल।
आज का राशिफल
****************
16 सितम्बर, 2023, शनिवार
====================
मेष राशि : आज दिन भर आप कार्य में जुटे रहेंगे। बावजूद इसके आप थकान महसूस नहीं करेंगे। शारीरिक रूप से आज खुद को आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। बहस करने से बचें। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन गुस्से की अधिकता रहेगी। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन उनके मुताबिक जो धन आपको प्राप्त होगा वह उम्मीद से कम ही रहेगा। आज कम धन में ही आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज जीवनसाथी से मन की बातें करें।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है। आज आपको अपने परिवार को भरपूर समय देना चाहिए। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन सही है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
कर्क राशि : आज आप यथार्थ में जिएं। दरअसल जो आप सोच रहे हैं हकीकत उससे अलग है। आज आपके ऐसे काम बनेंगे जो भविष्य तक धन लाभ देते रहेंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी को भी बिना पूछे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें।
सिंह राशि : आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें सड़क पार करते समय भी सावधान रहें। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आशियाना खरीदना चाहते हैं तो आज भाग्य आपके साथ है। आज मन में चंचलता बनी रहेगी।
कन्या राशि : आज स्वास्थ्य सुधार के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। बेवजह खर्च करने से बचें उन वस्तुओं की खरीदारी करने से बचे जिनकी बहुत आवश्यकता आपको नहीं है। आज आपके पास समय की कोई कमी नहीं रहेगी। परिवार को भी समय देना जरूरी है
तुला राशि : शाम तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ हो रही है। इसलिए दोपहर तक कोई भी ऐसा निर्णय ना करें जो आपके भविष्य को प्रभावित करता हो। दोपहर बाद आपके हित में फैसले होने वाले हैं। आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि : आज परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उदासी से बाहर आएं और खुश रहें। आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बेहद आवश्यक है। इससे ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। प्रसन्नता से ही आज आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।
धनु राशि : आज लेनदेन से आपको बचना चाहिए। आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें। कार्य क्षेत्र में भी आज मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचने की आवश्यकता है। आज प्रिय से आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। आज लालच में कोई भी निर्णय करने से बचें।
मकर राशि : आज कार्यक्षेत्र के तनाव को घर लेकर ना पहुंचे। इससे विवाद हो सकते हैं जब आप घर पहुंचे तो प्रसन्न मुद्रा के साथ ही जाएं। आज बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अगर आप की शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज विवाह के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं।
कुम्भ राशि : आर्थिक लेन-देन के मामलों में सचेत रहना होगा। आज अचानक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है लेकिन इससे तनाव बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें रफ्तार से बचें। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। परिवार के सदस्यों को समय दें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की हालत बिगड़ सकती है।
मीन राशि : आज आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं परिवार के साथ कहीं घूमने आप जा सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज आपके व्यापार और बिजनेस में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं।
आज का पंचांग
===========
16 सितम्बर 2023, शनिवार
************************
तिथि प्रतिपदा 09:20 AM
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी 07:36 AM
करण बव 09:20 AM
बालव 10:18 PM
पक्ष शुक्ल
योग शुक्ल 04:12 AM
वार शनिवार
सूर्योदय 06:06 AM
सूर्यास्त 06:25 PM
चन्द्रमा कन्या
राहुकाल 09:11 – 10:43 AM
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1945 (शोभकृत)
मास भाद्रपद
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:51 – 12:40 PM
आज और कल का दिन खास
*************************
16 सितम्बर 2023 : विश्व ओजोन दिवस आज।
16 सितम्बर 2008 को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
16 सितम्बर 2009 को दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
17 सितम्बर 2023 : विश्व कर्मा पूजा कल।
17 सितम्बर 2023 : विश्व रोगी सुरक्षा दिवस कल।
आज का राशिफल
****************
27 मार्च, 2023, सोमवार
=================
मेष राशि : आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको कार्यस्थल पर अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार हो जाए। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। धन की रुकावट के परिणामस्वरूप परिवार में असंतोष पैदा हो सकता है।
वृष राशि : नौकरी और संचार के लिए अनुकूल समय है। आपको करियर में विस्तार के लिए समानांतर रास्ते मिलेंगे। आपको नए कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा जो आपकी नई जिम्मेदारियों को समझने और संभालने में काम आएगा। छात्र का प्रदर्शन आपके लिए संतोषजनक होगा। माता-पिता अपने बच्चों के प्रदर्शन के बारे में खुश होंगे। आप में से कुछ को नए क्षेत्रों में उद्यम करने का अवसर मिलेगा और आप अपने प्रयासों में सफल रहेंगे। टेलीविजन, मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन से संबंधित लोग अपने क्षेत्र में अच्छा प्रर्दशन करेंगे।
मिथुन राशि : आज आपके लिए अपने जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना होगा, किन्तु आपने पहले से जो भी जोखिम उठाए हैं, उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी को समझदारी से करना आपके लिए बेहतर होगा। आपके भाई-बहनों के साथ आपकी हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। जब तक आप अपने भाई-बहनों से समझौता नही कर लेते वे तब तक नहीं बैठेंगे। आपको अपने परिवार के किसी छोटे सदस्य की शादी का खर्च उठाना पड़ सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
कर्क राशि : व्यावसायिक सदंर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप में से कुछ लोग आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। आप रोमांटिक संपर्क के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आपके आवेगपूर्ण व्यवहार के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।
सिंह राशि : व्यापारी सदंर्भ में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगे। आपकी कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय प्रेम-संबंधों के लिए भी अच्छा है।
कन्या राशि : नए कामों में दिलो-दिमाग़ से लग जाएं और खाली बैठने से बचें। नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। प्रेम विषयों की स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना आपके लिए उचित होगा। नए रिश्ते बनाने से भी बचे।
तुला राशि : आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव की बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य बनाए रखें। आप में से कुछ की माता जी की सेहत-स्थिति बिगड़ सकती है। इससे आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि : आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और आप बहुत साहसी बनेंगे। आप अपने वरिष्ठों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे और आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के लिए कुछ अनुकूल अवसर होंगे। सामाजिक रूप से आप लोकप्रियता हासिल करेंगे और कई नए दोस्ताना रिश्ते बनाएंगे, जिनमें से कुछ आपको बहुत पसंद करेंगे। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। भाई-बहनों के लिए समय शुभ नहीं है।
धनु राशि : आय अच्छी रहेगी किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है I अथक परिश्रम उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा पाएंगे। भावनाओं को अपने निर्णयों पर हावी होने न दे। अपने व्यवहार निष्पक्षता बनाए रखें। व्यावसायीक एवं आर्थिक सदंर्भ में यात्रा आपको नवीन अवसर प्रदान कर सकती है। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से कायाकल्प होगा।
मकर राशि : वित्तीय रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। बेतरतीब निवेश आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कुल मिलाकर आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है I पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव महसूस कर सकते है और जिससे आप और अधिक अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे।
कुंभ राशि : यदि परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश है तो चीजें आपके पक्ष में होगी। नौकरी में रहने वाले खुद को सफलता की सीढ़ी पर पाएंगे और प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे। अचानक की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप सामाजिक में सम्मान हासिल करेंगे। आप परिवार में संबंधों का आनंद लेंगे और उत्सव भी मना सकते हैं। मौज-मस्ती और आनंद के मौके मिलेंगे।
मीन राशि : आज व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास संभव है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप निराश नहीं होंगे। वित्तीय क्षेत्र में अचानक लाभ का प्रबल संकेत है। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव भी हो सकता है। आप एक पुराने दोस्त के साथ फिर से जुड़ेंगे और साथ में समय बिताने का आनंद लेंगे।
आज का पंचांग
===========
27 मार्च 2023, सोमवार
************************
तिथि षष्ठी 05:30 PM
नक्षत्र रोहिणी 03:27 PM
करण तैतिल 05:30 PM
गर 06:12 AM
पक्ष शुक्ल
योग आयुष्मान 11:18 PM
वार सोमवार
सूर्योदय 06:17 AM
सूर्यास्त 06:36 PM
चन्द्रमा वृषभ 04:25 AM
राहुकाल 07:50 – 09:22 AM
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1945 (शोभकृत)
मास चैत्र
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:02 – 12:51PM
आज और कल का दिन खास
*************************
27 मार्च 2023 : यमुना जयंती आज।
28 मार्च 2011को देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो अब 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
28 मार्च 2015 को साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
आज का राशिफल
============
26 फरवरी, 2023, रविवार
************************
मेष राशि: अपना काम पूरी ईमानदारी और सतर्कता से करें। आपके निकटतम लोग ही आपका आपका मनोबल गिराने का काम करेंगे।कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
वृषभ राशि: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।
मिथुन राशि: रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।
कर्क राशि: किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। नौकरी में बदलाव के लोग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
सिंह राशि: राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।
कन्या राशि: आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते है।
तुला राशि: कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।
वृश्चिक राशि: पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।
धनु राशि: समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे है तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग है। भवन परिवर्तन के योग है।
मकर राशि: अध्ययन में अवरोध आ सकते है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।
कुंभ राशि: धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते है। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
मीन राशि: वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे है। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।
आज का पंचांग
===========
26 फरवरी 2023, रविवार
************************
तिथि सप्तमी 01:01 AM
नक्षत्र कृत्तिका 05:19 AM
करण गर 12:36 PM
वणिज 01:01 AM
पक्ष शुक्ल
योग एन्द्र 04:25 PM
वार रविवार
सूर्योदय 06:49 AM
सूर्यास्त 06:18 PM
चन्द्रमा मेष 10:15 AM
राहुकाल 04:52 – 06:18 PM
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944 (शुभकृत)
मास फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:11 – 12:57 PM
आज और कल का दिन खास
*************************
26 फरवरी, 2023 : कामदा सप्तमी आज।
27 फरवरी, 2023 : होलाष्टक कल से प्रारंभ।
27 फरवरी, 2023 : विश्व एनजीओ दिवस कल।
आज का राशिफल
***************
19 फरवरी, 2023, रविवार
==================
मेष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा।
वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मिथुन राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
सिंह राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन अशांत होगा। सूर्य को जल दें। मन को नियंत्रण रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर भावुक न हों।
कन्या राशि: उदर विकार या त्वचा का रोग की संभावना है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
तुला राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
धनु राशि: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति उत्साहवर्धक होगी।
कुंभ राशि: बुद्धि बल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। समय को नष्ट न करें। व्यावसायिक दिशा में ही अधिक से अधिक समय दें। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।
मीन राशि: व्यर्थ के तनाव स्वयं को कमजोर कर रहे हैं। उनसे मुक्त रहने के लिए अपने आराध्य या धर्म के उपदेशों को सुनें।
आज का पंचांग
===========
19 फरवरी 2023, रविवार
************************
तिथि चतुर्दशी 04:21 PM
नक्षत्र श्रवण 02:44 PM
करण शकुन 04:21 PM
चतुष्पाद 02:28 AM
पक्ष कृष्ण
योग वरियान 03:18 PM
वार रविवार
सूर्योदय 06:56 AM
सूर्यास्त 06:13 PM
चन्द्रमा मकर 01:15 AM
राहुकाल 04:49 – 06:13 PM
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944 (शुभकृत)
मास फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:12 – 12:57 PM
आज और कल का दिन खास
*************************
19 फरवरी, 2023 : छत्रपति शिवाजी जयंती आज।
19 फरवरी, 2023 : पंचक प्रारम्भ आज से।
20 फरवरी, 2023 : फाल्गुन अमावस्या कल।
आज का राशिफल
****************
17 फरवरी, 2023, शुक्रवार
===================
मेष राशि: आप की दिनचर्या में बदलाव आयेगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी।
वृषभ राशि: अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें। पारिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ न करें। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि: गलत निर्णय का गलत नतीजा। व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ेगी।
कर्क राशि: आप की मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से मन दुखी होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग है। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशि: कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने विरोधी सक्रिय होंगे।
कन्या राशि: दोस्तों से मन की बात होगी। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा।
तुला राशि: दिन श्रेष्ठ है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।
वृश्चिक राशि: किसी भी कीमत पर अपना काम करवा लेंगे। जीवनसाथी की मदद से कार्य पुरे होंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें। निवेश लाभदायी रह सकेगा। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
धनु राशि: आप की कार्यशैली और वाक् चातुर्य से काम पुरे होंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। निवेश करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। प्रगति वर्धक समाचार मिलेंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखें।
मकर राशि: दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि: राजनितिक दबाव के कारण होते कार्य अवरुद्ध हो सकते है। आज आर्थिक विशेष लाभ होने की संभावना है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।
मीन राशि: आप के अपनों द्वारा प्रताड़ित हो सकते है। अपने उदेश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें। भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। कर्ज से मुक्त मिलेगी।
आज का पंचांग
===========
17 फरवरी 2023, शुक्रवार
************************
तिथि द्वादशी 11:38 PM
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 08:29 PM
करण कौलव 01:18 PM
तैतिल 11:38 PM
पक्ष कृष्ण
योग सिद्धि 11:43 PM
वार शुक्रवार
सूर्योदय 06:58 AM
सूर्यास्त 06:12 PM
चन्द्रमा धनु 01:49 AM
राहुकाल 11:11 – 12:35 PM
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944 (शुभकृत)
मास फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:12 – 12:57 PM
आज और कल का दिन खास
*************************
17 फरवरी, 2023 : निम्बार्क वैष्णव संप्रदाय आज मनाएगा विजया एकादशी।
18 फरवरी, 2023 : महाशिवरात्रि कल।