मुंबई पुलिस ने 35 वर्षीय एक महिला वकील ने दो वकीलों पर बलात्कार का आरोप लगाया। महिला वकील की शिकायत के आधार पर, बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में दो वकीलों तथा पांच अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू की गई है।
दोनों वकीलों और पांच कर्मचारियों के विरुद्ध बलात्कार तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारमहिला ने आरोप लगाया है कि जब वह नौकरी की तलाश में थी तब आरोपी ने अपनी कानूनी फर्म में डेढ लाख सेलरी देने का वादा किया और यौन शोषण किया।यह बातें अधिकारी ने बताई।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने महिला को फर्म का लेटरहेड और नियुक्ति पत्र देने का वादा किया और कार्यालय में उससे बलात्कार किया। पीड़िता ने दावा किया है कि कार्यालय में एक अन्य वकील और पांच कर्मचारी उसके साथ छेड़खानी करते थे।