ब्रिटेन के एक चिड़ियाघर में लोगों के मनोरंजन के लिए लाया गया एक तोता लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। दरअसल बात ऐसी है कि लिंकनशायर चिड़ियाघर में यह तोता बीवी बच्चों के साथ जाने वाले विजिटर्स को गंदी गंदी गालियां देता है। जिसके चलते फिलहाल इस तोते को चिड़ियाघर के संचालको ने वहां से निकाल दिया है। इस तोते की गलती चिड़ियाघर के कारण संचालकों को माफी मांगनी

पड़ी है। बात ऐसी है कि लोगों की तरह बोलने में माहिर तोते लोगों की आवाज को जल्दी से पकड़ लेते हैं और उनके शब्दों की तरह ही शब्द बोलने लगते हैं। इसी तरह से ब्रिटेन के चिड़ियाघर में भी यह तोता आप लोगों को गंदी गंदी गालियां देकर परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह अफ़्रीकन प्रजाति का है।

लॉकडाउन के दिनों में इस चीज तोते को चिड़ियाघर में लाया था। इसी की तरह कई तोते अन्य चिड़िया घरों में भी भेजे गए थे। कुछ दिनों तक क्वारंटाइन में रखने के बाद इनको विजिटर्स के लिए चिड़ियाघर में एक जगह पर स्थान दे दिया गया। इसके बाद से यह लोगों को गालियां दे रहा है। खास करके जो लोग बीवी बच्चों के साथ आते हैं उनको यह निशाना बना रहा है। लोगों की ओर से शिकायत मिलने के बाद चिड़ियाघर के संचालकों ने इसे हटा दिया है।

चिड़ियाघर के स्टीव ने बताया कि तोते किसी की भी बात को जल्दी से पकड़ लेते हैं। जिसके चलते यह तोता अपनी पुरानी आदतों के कारण ऐसा कर रहा है। फिलहाल तोते को यहां से हटा दिया गया है इस में परिवर्तन आने के बाद फिर से विजिटर्स के लिए इसे रख दिया जाएगा। कई लोग गालियों को इंजॉय भी करते हैं।लेकिन बच्चों पर इसका बुरा असर न पड़े इसलिए हमने चुनिया घरों में अभी तोते हटा दिए हैं।

(फ़ोटो प्रतीकात्मक है)