जिसका भय था, आखिर वही हुआ। दिवाली त्योहार के बाद अहमदाबाद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ रहे है। इसलिए 20 नवंबर को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू घोषित किया गया है। जो कि नई सूचना आने तक जारी रहेगा।
बताया जा रहा है कि एक अगस्त को अहमदाबाद से कर्फ्यू हटा लिया गया था। बारेजा नगरपालिका ने भी 21 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वैच्छिक लॉकडाउन की घोषणा की है।
मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के दिनों में लोगों ने बाजार मे जमकर खरीद की। एक दूसरे से मिले और घूमने फिरने निकले। इस दौरान कई लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया। इसके चलते कोरोना के केस बढे होने की आशंका है। अहमदाबाद में परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू की है
असरवा सिविल कैंपस कैंसर अस्पताल और किडनी अस्पताल में कुल 400 से अधिक बेड उपलब्ध कराए गए हैं। सोला सिविल अस्पताल में 400 से अधिक बेड भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा, यह अहमदाबाद शहर के गांधीनगर के पास साबरमती, चंदखेड़ा, मोटेरा क्षेत्रों के लिए गांधीनगर सिविल अस्पताल में 100 से अधिक बेड की करने की योजना है। जबकि आज अहमदाबाद शहर के सरकारी अस्पतालों में कुल 900 से अधिक बेड की व्यवस्था की गई है।
अहमदाबाद शहर में, सरकारी अस्पतालों में 2237 और निजी अस्पतालों में 400 में कुल 2637 बेड हैं। कोरोना में मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए 108 आपातकालीन सेवाओं की मौजूदा 20 एम्बुलेंस के अलावा अतिरिक्त 20 एम्बुलेंस स्थापित की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन की ओर से बारबार लोगों से दिवाली के दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन प्रशासन की बात को लोगों ने दरकिनार किया, जिसके चलते यह परिस्थिति बनी है।