अहमदाबाद शहर के गोता में रहने वाली 21 साल की युवती को 42 साल के पुरुष ने प्रेम जाल में फंसाया लिया और उससे शादी भी कर ली। शादी के बाद उसकी पहली पत्नी भी उसके साथ रहने आ गई और पति पत्नी मिलकर दोनों इस युवती को परेशान करने लगे।
वह दोनों युवती को नौकरानी की तरह रखते थे। इतना ही नहीं इस हैवान पुरुष ने युवती के गुप्त भागों पर भी कैची से चोट पहुंचाई थी। जिसके चलते महिला ने हेल्पलाइन से मदद मांगी थी। हेल्पलाइन की टीम ने युवती को पति-पत्नी के चंगुल से बचाया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती दीपा गोता क्षेत्र में एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहां पर इसकी मुलाकात अपने से डबल उम्र के व्यक्ति के साथ हो गई थी उसने इसे पहले घुमाया फिराया अच्छी-अच्छी चीजें गिफ्ट दी और प्रेम जाल में फंसा लिया।
इसके बाद उसने अपनी पत्नी से भी तलाक ले लिया और बाद में 21 साल की लड़की से शादी कर ली लेकिन कुछ दिनों बाद ही पहली पत्नी से वापस आ गई थी। बात बात पर पति पत्नी दोनों इसकी मिलकर पिटाई करते थे। इतना ही नहीं यह इतनी हद तक गिर गया था। कभी-कभार उसके कैंची मार देता था।
पति-पत्नी दोनों मिलकर पूरा घर साफ करवाते थे। और मालिश भी करवाते थे। कुल मिलाकर नौकरों की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया था। महिला हेल्पलाइन ने इस महिला को पति-पत्नी के चंगुल से छुड़ाकर सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
अहमदाबाद से गुलाब टावर रोड पर रहने वाली 22 साल की युवती अपना इंस्टाग्राम अकाउंट चला रही थी। उस दौरान उसी के नाम से ही उस पर फ्रेंड रिक्वेस्ट किसी ने भेजी। जब उसने वह रिक्वेस्ट देखा तो उसी का फोटो था और उसमें उसे गंदे फोटो भी थे। यह देखकर वह चौक गई और उसने तुरंत ही इस बारे में अपने पति को जानकारी दी।
उसके पति ने खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले को फर्जी ट्विटर इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर देने के लिए कहा लेकिन इसके बावजूद वह नहीं माना और गंदे फोटो अपलोड करते रहा। इसके बाद महिला ने शुक्रवार को साइबर क्राइम ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने तुरंत ही शिकायत दर्ज करके सोशल मीडिया की साइट पर संपर्क कर उन्हें फेक आईडी ब्लॉक करने के निर्देश दिए और अन्य टेक्निकल जानकारी लेकर आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही शुरू की है।
इस घटना में पुलिस ने थलतेज क्षेत्र में सुदर्शन टावर में रहने वाले 21 साल के ध्वनिल नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि वह कपड़े की दुकान में पिता के साथ काम करता है। इंस्टाग्राम पर उसके दोस्त से बात नहीं करते थे। इसलिए उसने लड़की का अकाउंट बनाया था और उसमें गंदे गंदे फोटो रखकर लड़कों से बात करता था। बस इसी कारण से वह इस प्रकार की गलत गतिविधि को अंजाम दे रहा था।
उल्लेखनीय है कि महिलाओं के सोशल साइट पर अपलोड फोटो अपलोड करने वाले कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। जिसमें की महिलाओं की वीडियो भी रखे रहते हैं।ऐसे में महिलाओं को सुरक्षा बरतनी चाहिए और यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए।
कई महिलाएं डर के मारे यह सब कुछ बर्दाश्त करती हैं लेकिन महिलाओं को इसमें हौसला दिखाने की जरूरत है। ताकि इस तरह की चीटिंग करने वाले लोगों को सबक सिखाया जा सके।फिलहाल पुलिस ने 21 वर्षीय ध्वनिल भाविन भाई पटेल के खिलाफ साइबर क्राइम एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शादी के बाद भी गांव का एक लड़का बारबार परेशान करने के कारण अहमदाबाद की महिला ने जान दे दी। अहमदाबाद के शाहपुर इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला को उसका पूर्व प्रेमी ने परेशान करता था। पुराने प्रेमी ने महिला को कहा कि यदि महिला उसके साथ टिकटोक वीडियो बना लेगी तो वह परेशान नहीं करेगा।
इसके बाद महिला मान गई और वीडियो बनाया लेकिन प्रेमी ने वह टीक-टोक वीडियो महिला के पति को भेज दिया गया और पति पत्नी दोनो को बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इससे त्रस्त होकर 29 जून को विवाहीता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिणीति के पिता ने कल शाहपुर पुलिस स्टेशन कानाया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार के पटना के एक परिवार की बेटी की शादी अप्रैल 2019 में कानपुर के एक युवक से हुई थी। चूंकि उनके पति की नौकरी अहमदाबाद में थी। इसलिए वह अहमदाबाद के खानपुर में किराए के मकान में रहती थीं।बताया जा रहा है कि विवाहीता महिला को उसके गाँव का एक युवक, कनैया कुमार राजपूत, बार-बार फोन करके परेशान करता था और दोनों के बीच के संबंधों के बारे में बात करता था। एक दिन कनैया ने विवाहीता को विश्वास में लिया और कहा कि तुम मेरे साथ एक टॉक टॉक वीडियो बना लो इसके बाद मैं तुम्हें हमेशा के लिए भूल जाऊंगा।
विवाहित महिला युवक की बातों में आ गई और उसने एक वीडियो बनाया। लेकिन कनैया ने वीडियो को उसके पति को भेज दिया। विवाहिता बारबार उससे पीछा छुडाने का प्रयास कर रही थी बाद भी वह विवाहिता को और उसके पति को फोन करता था और परेशान करता था। महिला की मां ने उसे धमकी भी दी और उसने आरोपी को फोन पर महिला का पीछा छोड़ने के लिए कहा।
इन सब से त्रस्त विवाहिता ने समाज में प्रताड़ना और कलंक के डर से 29 जून को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विवाहिता के पिता ने इस संबंध में शाहपुर पुलिस स्टेशन कनैया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।