एयरएशिया इंडिया ने शुक्रवार से सूरत से बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू की।एयर एशिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का शुक्रवार को पहले दिन वाटर कैनन सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। सूरत से एक साथ तीन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने से शहरवासियों में खुशी है। सूरत एयरपोर्ट से एक के बाद एक उड़ानें बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। नागरिकों ने इस बारे में बार-बार एयरलाइन कंपनियों के सामने उड़ानें शुरू करने के लिए अभ्यावेदन भी दिया।
अब बेंगलुरू, दिल्ली और कोलकाता के लिए एयर एशिया इंडिया की उड़ानें लोगों को आने-जाने के अधिक विकल्प देंगी। चूंकि ये सभी उड़ानें दैनिक हैं, इसलिए ये सप्ताह के प्रत्येक दिन उड़ान भरेंगी। लिहाजा व्यापारी वर्ग को काफी सुविधा हुई है। शुक्रवार को पहले दिन फ्लाइट में मेहमानों को श्रीखंड मूस परोसा गया।
एयरएशिया इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अंकुर गर्ग ने कहा कि सूरत भारत में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में से एक है और इसमें भविष्य के विकास की अपार संभावनाएं हैं। एयरएशिया इंडिया आने वाले दिनों में सुविधाजनक समय पर सूरत को बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने वाली 21 साप्ताहिक सीधी उड़ानें शुरू करेगी।
उड़ान का समय
शहर से शहर तक आगमन उड़ान का समय
बेंगलुरु सूरत 14-25 16-15
सूरत बेंगलुरु 16-45 19-00 कोलकाता सूरत 13-55 16-30
दिल्ली सूरत 8-20 10-00
सूरत दिल्ली 11-00 12-40
सूरत कोलकाता 17-05 19-40