अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान के मंदिर के लिए शुक्रवार से दान इकट्ठा करने का महा अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया। ऐसे में देशभर के दानदाताओं ने अपनी समर्थ के अनुसार देना शुरू किया है। भारतवर्ष में से दान की गंगा बह रही है। ऐसे में सूरत के लोग भी भला कैसे पीछे रह सकते थे।
हीरा व्यापारी गोविंद ढोलकिया ने भगवान श्री राम के मंदिर के लिए 11 करोड रुपए दान देने की घोषणा की है। इसके अलावा सूरत के ही महेश कबूतर वाला ने 50000000 और लवजी बादशाह ने एक करोड़ देने की घोषणा की है। कई व्यापारियों ने 500000 रूपए से 21 लाख तक दान में दिया है है।
भारतीय जनता पार्टी के गोवर्धन झड़पिया और खजांची सुरेंद्र पटेल ने भी ₹500000 दान दिए हैं। देशभर में भक्त भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार दान कर रहे हैं। ऐसे में भला सूरत के लोग भी पीछे क्यों रह सकते हैं। वैसे भी सूरत के लोग दान पुण्य में हमेशा से आगे रहे हैं।
कोई भी शुभ प्रसंग हो या देश के समक्ष कोई भी बड़ी समस्या आई हो तब सूरत के दान वीरों ने कभी भी पीछे नहीं देखा और अपने समर्थ के अनुसार दान दिया है। राम मंदिर के लिए फंड इकट्ठा करने का अभियान आज से शुरू किया गया है।
ऐसे में 500000 से अधिक गांव में 12 करोड़ से अधिक लोगों का संपर्क किया जाएगा और राम मंदिर निर्माण के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान ₹10 से ₹100 और ₹1000 की कूपन लोग खरीद सकते हैं। ₹2000 से अधिक का फंड देने वालों को रसीद दी जाएगी।