कहते हैं कि प्यार, अंधा होता है। जिस पर प्यार का नशा सवाह हो जाए उसे कुछ सूझता नहीं है। कोरोना के दिनों मे जब यातायात बंद था तब कई प्रेमी सैकडो किलोमीटर पैदल ही चलकर अपनी प्रेमिकाओं से मिलने पहुंच गए थे। ऐसी कई जानकारियां सामने आई है।
फिलहाल एक ऐसे ही दिवाने प्रेमी की जानकारी सामने आई है, जिसमें कि वडोदरा मे रहने वाले एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बाइक चोरी कर सूरत जा रहा था। जिसे कि पुलिस ने पकड़ लिया।
बात ऐसी है कि शनिवार की रात को वलसाड एलसीबी की टीम करजण टोलनाका के पास पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान एक युवक बड़ी तेजी से नई बाइक लेकर सनसनाट रोड पर चले जा रहा था। प्राथमिक दृष्टि में ही यहां पर कुछ गड़बड़ नजर आने पर पुलिस ने बाइक चालक अर्जुन गागिया(जुनागढ) को रोक कर पूछताछ शुरू की।
पुछताछ में वह डर गया और पुलिस के सवालो का सही से जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस का शक और गहरा गया। इस पर पुलिस ने उससे और सवाल पूछे। पुलिस ने बाइक चालक से गाडी के कागज मांगे और अन्य सवाल किए। पुलिस की सख्ती देखकर युवक डर गया और उसने बाइक चोरी की होने की बात मानी।
उसने बताया कि उसे सूरत में रहनेवाली एक युवती से प्रेम है और वह उसे बहुत चाहता है। बीते कई दिनों से वह उसे मिलने बुला रही है, लेकिन उसके पास बाइक नहीं होने से वह मिलने नहीं जा पा रहा था। पुलिस ने भी इस दौरान मोबाइल अप्लीकेशन से जांच करने पर वह बाइक अमरेली के गोपाल वघासिया की थी। और लुधिया गांव से चोरी की गई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिजिटल ज़माने में अब ऑनलाइन सेक्स कारोबार भी पनपने लगा है। वडोदरा पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में छापा मारकर लाइव सेक्स कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लाइव कॉल सेंटर चलाने वाले एक शख्स को पकड़कर उसके साथ इसमें शामिल अन्य एक महिला को वांटेड जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार वडोदरा पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अकोटा क्षेत्र में पीएफ ऑफिस के पास श्री रेजीडेंसी मकान में तथा हार्दिक चेंबर में इंटरनेट के द्वारा चतुर बाते नाम की वेबसाइट पर लोगों से बात करने के बाद उनसे सेक्स ऑनलाइन सेक्स के बाद रुपए ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया कि यह ऑफिस रे डिजाइन के नाम से शुरू की गई थी।
जिसमें की निलेश चंद्र गुप्ता कारेली बाग की अमी परमार नाम की महिला के साथ मिलकर वर्चुअल सेक्स रैकेट चलाता था। दोनों जन किराए के मकान में जवान लड़कियों को बुलाने के बाद इंटरनेट के माध्यम से चतुर बाते वेबसाइट पर यह काम करवाते थे। इसके बाद में लोग पैसे चुकाते थे।
फोन पर बात के दौरान महिलाएं सामने वाले को आकर्षित करती थी और जरूरत पड़ने पर अंग प्रदर्शन भी करती थी। इस तरह ऑनलाइन सेक्स परोसा जाता था। पुलिस ने यहां पर छापा मारकर 2 महिलाओं के साथ निलेश इंद्र चंद्र गुप्ता को भी पकड़ लिया है। इसके अलावा लाइव कॉल सेंटर में उपयोग में लिए जाने वाले 11 लैपटॉप,वेब कैमरा,एक मोबाइल,दो टीवी,दो सेक्स टॉय तथा कार मिलकर 636000 का माल जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि वर्चुअल सेक्स कॉल सेंटर के लिए बाहर से महिलाओं को बुलाया जाता था और इन्हें ट्रेनिंग भी दी जाती थी। पहले ग्राहकों को हाय हेलो बोल कर उन्हें उत्तेजित किया जाता था। इसके बाद अंग प्रदर्शन करके महिलाएं उन्हें सेक्स के लिए आमंत्रित करती थी जब पैसे जमा करवाते थे उनमें से इनकी आवक होती थी।
कभी कभी जवानी की भूल बुढापें में पछतावा का कारण बन जाती है। बडौदा में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जवानी में किसी महिला के साथ का प्रेम बुढापे में बाहर आने के कारण बुजुर्ग के परिवार पर आफत आ गई थी। बड़ौदा के आईपीसीएल रोड पर एक 65 साल के वृध्द पुरुष और उनकी पत्नी रहते हैं उनके परिवार में 3 बच्चे हैं।
उन बच्चों की भी शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे है। सब कुछ अच्छे से चल रहा था कि एक दिन दादी के हाथ में तिजोरी में एक कपड़े के नीचे बंद बॉक्स में रखा हुआ एक कागज लग गया जिसमें की उनके पति की प्रेम कहानी लिखी हुई थी। थोड़ी देर तक तो दादी समझ नहीं पाई लेकिन बाद में उन्होंने अपने मन पर काबू रख करउसे ध्यान से पढ़ा तो उसमें 30 साल पहले का उनके पति का पुराना प्रेम उजागर हो गया।
इस बारे में दादी किसी को बता सके ऐसी परिस्थिति नहीं थी। उनके मन में सुसाइड के विचार आने लगे। आखिरकार दादी ने गुरुवार की रात अभयम को फोन कर मदद मांगी। अभयम के काउन्सिलर उन्हें सुनने के बाद उनके पति से बात की तब पति ने कहा कि उनका प्रेम अभी भी चल रहा है। लेकिन आज तक उन्होंने अपने परिवारजनों को कोई तकलीफ नहीं दी। अभयम ने बताया कि इस प्रकार के संबंध समाज में और कानूनन यह संबंध गलत माना जाता है। आखिर दादा ने भी अपनी भूल मान ली।
वृद्ध महिला ने रोते हुए अभयम को बताया कि उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा था। वह मानती थी कि उनके पति अन्य किसी को प्रेम नहीं कर सकते लेकिन वह जैसे जैसे पत्र पढते गई उसके आंखो के आगे अंधेरा छा गया। मुझे विश्वास नहीं था कि यह प्रेमपत्र उनका है। मै गिर पडी। मुझे आत्महत्या के विचार आ रहे थे। इसलिए अभयम की मदद ली। ।
बड़ौदा में कोरोना ने कहर बरसाना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यहां प्रतिदिन बिन अधिकृत तौर पर 10 से 15 लोगों की मौत हो रही है जबकि प्रशासन यहां पर सिर्फ दो या तीन मौत होने की जानकारी बता रहा है।
लोगों का कहना है कि प्रशासन मृतको की संख्या प्रशासन गलत बता रहा है। क्योंकि श्मशान घाट पर कुछ और ही परिस्थिति नजर आ रही है। बड़ौदा में मृतक के अंतिम संस्कार के लिए लोगों को घंटों भर वेटिंग करना पड़ रहा है।
बड़ौदा में रोज कई मरीज मर रहे हैं। यहां पर औसतन 120 से अधिक में केस आ रहे हैं। अब तक यहां पर अंदाजन 8249 कोरोनावायरस के हैं। जबकि आधिकारिक तौर पर 146 लोगों की मौत हो चुकी है। परंतु अनाधिकृत तौर पर मौत की संख्या बड़ी हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां पर लोगों को स्मशान घाट पर मृतक की अंतिम विधि के लिए पांच से आठ घंटे का वेइिटिंग है। यही नहीं बहुचरा और गौत्री कोविड-19 स्मशान घाट पर मृतकों की संख्या के कारण गैस का मशीन बिगड़ गया है। जिसके चलते अंतिम संस्कार में विलंब हो रहा है।
बड़ौदा के सामाजिक कार्यकर्ता और मृतक के संबंधी अतुल गामेची ने आरोप लगाया कि प्रशासन मौत के आंकड़े छुपा रहा है। लोगों को घंटों भर इंतजार करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए लंबा वेटिंग हो रहा है। यह बात डिप्टी कमिश्नर सुधीर पटेल भी मान रहे हैं। जल्दी ही व्यवस्था सुधार ली जाएगी इसका भी आश्वासन दिया।
बड़ौदा में संगम चार रस्ता के पास उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में कल देर रात चोरी करने गए 25 से 30 साल का चोर के गले में उसी की कटर लग जाने के कारण खून के फव्वारे उड़े और वह वहीं पर गिरकर मर गया।
मिली जानकारी के अनुसार उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजर प्रशांत दयाशंकर शर्मा को शनिवार की रात विजिलेंस विभाग ने फोन कर बताया कि आपकी ब्रांच में कोई अजनबी घुस गया है।वह केस काउंटर के पास बैंक में राउंड लगा रहा है। आप बैंक में तुरंत पहुंचे जिससे 1:00 बजे मैनेजर प्रशांत वर्मा बैंक पर पहुंचे उस समय बैंक का मुख्य दरवाजा बंद था लेकिन एटीएम की शटर आधी खुली थी।
जब शर्मा शटर ऊपर कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दूसरी शटर पहले से खुली है। ब्रांच मैनेजर को बैंक में कोई घुसा होने और कटर से कुछ काट रहे होने की आवाज सुनाई दी। इससे वह अंदर नहीं गए उन्होंने पुलिस कंट्रोल में फोन कर पूरी जानकारी दी।
जब पुलिस पहुंची तब तक आवाज आना बंद हो गया था। पुलिस और बैंक मैनेजर ने कुछ देर बाद जब अंदर घुसकर जांच की तो दरवाजे के पास एक्सो ब्लेड, हथौड़ी और लाल कलर का थैला नीचे गिरा देखा। जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि अंदर कोई है। जब पुलिस अंदर की ओर गई तो कटर मशीन चालू थी और नजदीक में एक आदमी खून से लथपथ होकर नीचे गिरा था।
ऐसा अंदाज लगाया जा रहा है कि मृतक चोर के कटार से ही उसके गले पर लग जाने के कारण उसका गला कट गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी के अधिकारियों को दी मृतक के पास से राजकोट और जूनागढ़ के दो आधार कार्ड मिले थे जिसमें कि उसका नाम नितिन वोहरा लिखा गया है।
खुद को डायवर्सी बताकर मूल बड़ौदा के अमेरिका में रहने वाले युवक से शादी करने वाली युवती के खिलाफ युवक के पिता ने बड़ौदा के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। युवक के पिता रमण वाघेला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा मितेष 14 साल से अमेरिका में रहता है।
उसकी पत्नी से डाइवोर्स होने के बाद मितेश ने मेट्रोमॉनी में शादी के लिए इश्तहार दिया था। इस्तहार के आधार पर मुंबई में मॉडलिंग के कामकाज से जुड़ी हुई महिला ने अपना नाम बदलकर मितेष को हनी ट्रेप में फँसाया और गुमराह कर उनसे संपर्क कर शादी रचाई। शादी के बाद शादी का खर्च, होटेल खर्च और निजी खर्च बताकर 15 से 20 लाख रूपए ऐंठ लिए।
जब मितेष उसके साथ अमरीका के अलबाना लौट गए तो पता चला कि वह डाइवेसी नहीं है नहीं है।इससे मितेष नाराज हो गया और उससे अलग रहने लगा लेकिन युवती ने मितेष के खिलाफ अमेरिका के पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। मितेष लाचारीवश उनके साथ उसके साथ रहता था। इस दौरान युवती ने कई बार विशेष को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा।
लेकिन मितेष ने ऐसा नहीं किया। कुछ दिनों बाद मितेश मुंबई लौटा आया तब युवती भी पीछे-पीछे लौट आई और नितेश के खिलाफ मुंबई में बलात्कार की शिकायत दर्ज करा दी। मितेष पिता ने इस युवती के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठने की शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
फ़िलहाल पुलिस में इस मामले में कौन सच्चा कौन झूठा की जाँच शुरू कर दी है। मितेष के पिता ने युवती पर अन्य लोगों को भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
इन्डिगो एयरलाइंस ने 30 जुलाई तक चार फ़्लाइट रद्द की
स्पाइस जेट ने बीते दिनों हैद्राबाद और दिल्ली की फ़्लाइट रद्द करने के बाद अब इन्डिगो एयरलाइंस ने सूरत से दिल्ली, बैंग्लुरू, चेन्नाई और गोवा की फ़्लाइट रद्द कर 30 जुलाई तक रद्द कर दी है। एयरलाइंस कंपनी की ओर से अचानक फ़्लाइट रद्द कर दिए जाने के कारण लोगों को परेशान होना पडा।
मिली जानकारी के अनुसार इसके पहले स्पाइस जेट ने दिल्ली और हैदराबाद की फ़्लाइट रद्द कर दी।अब इन्डिगो एयरलाइंस की ओर से चार फ़्लाइट बंद कर दिए जाने के बाद सूरत एयरपोर्ट से सिंर्फ दिल्ली के लिए एक मात्र फ़्लाइट बची है।
अनलॉक मे एयरपोर्ट पर से विमानी सेवा शुरू तो कर दी गई है लेकिन कई शहरों में कोरोना मरीज बड़ी संख्या में होने के कारण लोग उन शहरों में नहीं जा रहे। साथ ही अन्य शहरों में जाने के बाद 14 दिन क्वारंटाइन मे रहना पड़ता है इस कारण भी लोग एक दूसरे शहर में जाना नहीं चाह रहे।
सूरत से कई शहरों के रूट पर ट्राफ़िक नहीं मिलने के कारण विमान कंपनियाँ सेवा बंद कर रही है। इन्डिगो कंपनी की ओर से 1 अगस्त से नया टाइम टेबल दिया जाएगा।