अब तक आपने लूटरी दुल्हन के बारे में तो पढा होगा, लेकिन हत्यारी दुल्हन के बारे में शायद ही कुछ जाना हो। मध्यप्रदेश के भोपाल में विदिशा में दुल्हन को गिनकर 15 दिन ही हुए थे कि हत्यारी दुल्हन अपने पति की हत्या कर प्रेमी के साथ भाग निकली। 5 और 6 जुलाई की रात को पत्नी ने प्रेमी शुभम् को घर में बुलाया।
पत्नी कृष्णा ने सोते हुए पति सोनू के हाथ पकड़े और शुभम ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। इसके बाद भी निष्ठुरता तो देखो पत्नी उसके पास ही लेटी रही। कुछ देर बाद उसने परिवारजनों को किसी ने हत्या की होने की जानकारी दी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मर्डर में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।पुलिस ने मृतक सोनू और उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर का डाटा निकलवाया। इसमें एक नंबर पर सोनू की पत्नी कृष्णा बाई की बात लगातार होती थी। हत्या वाली रात भी उस नंबर पर लगातार बात हुई थी। जब नंबर का पता किया तो वह उसके मायके के पड़ोसी का निकला। उसने प्रेमी शुभम उर्फ कालू कहार ने कृष्णा के साथ मिलकर सोनू की हत्या थी।
दोनों का पिछले 4 से 5 साल से चक्कर चल रहा था। कृष्णा बाई शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन जबरदस्ती घरवालों ने शादी करवा दी थी। इसके बाद भी दोनों आपस में मोबाइल से संपर्क में थे। कृष्णा बाई ने ससुराल के सभी लोगों के नर्मदा स्नान के लिए जाने और सोनू के साथ अकेले रहने की सूचना शुभम् को दी थी। जिसके बाद शुभम औबेदुल्लागंज से ही कुल्हाड़ी साथ लेकर बाइक से आया था।