सूरत: भाजपा ने मनपा के प्रत्याशियों की सूची जारी की

प्रदेश भाजपा ने गुरूवार की देर शाम को सूरत मनपा के दावेदारों की सूची घोषित की। इसमें पहले से ही तय था कि कई सीटिंग कोर्पोरेटर का टिकिट कट सकता है। उसी के अनुसार कई नए चेहरों को स्थान मिला है। गुजरातियों के साथ ही कई जहां पर परप्रांतिय मतदाता ज्यादा थे वहां पर मराठी, हिन्दी भाषियों को भी टिकिट दिया गया है।

टिकिट बांटने में संतुलन बनाए रखने का पूरा ख्याल रखा गया है। हालाकि इसके बावजूद कई लोगों में असंतोष नजर आ रहा था। भाजपा प्रमुख ने पहले से ही तीन बार से जीत रहे और 55 साल से अधिक वालों को टिकिट की अपेक्षा नहीं रखने को कह दिया था।

इसके पहले गुरूवार सबेरे से ही सूरत सहित गुजरात के तमाम महानगरो में लोग भाजपा की सूची का इंतजार कर रहे थे। एक बजे के करीब से तमाम महानगरो की सूची आने लगी थी। सूरत की सूची लगभग छह बजे के करीब घोषित की गई। टिकिट घोषित होते ही कहीं खुशी कहीं गम का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि इस बार कई कोर्पोरेटरो के वॉर्ड बदल दिए गएहैं। नए सीमांकन के अनुसार प्रत्याशियों के स्थान भी बदल दिए गए हैं। इस बार भाजपा की टिकिट को लेकर शुरू से ही घमासान मचा था। चुनाव घोषित होने के कुछ दिन पहले ही भाजपा प्रदेश प्रमुख ने 55 साल से अधिक उम्र वालो को टिकिट का अपेक्षा नहीं रखने को कहा था। इसके बाद भाजपा ने तीन टर्म से विजयी कोर्पोरेटरो को लेकर भी असमंसजनक स्थिति बना दी थी। इसके चलते कई सीटींग कोर्पोरेटर की टिकिट कट जाएगी यह पहले से ही तय हो गया था।

इसके चलते वॉर्ड नंबर 11 में नीरव शाह के समर्थको ने विरोध भी व्यक्क किया था। गूरूवार को टिकिट की सूची जारी होते ही कई लोगों के चेहरे उतर गए थे।