सूरत: कोकोनट मोशन पिक्चर्स हमेशा पारिवारिक मनोरंजन लिए जाना जाता है और उनकी नई फिल्म 'बुशर्ट टी- शर्ट' दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही है। यह फिल्म दर्शकों को जीवन में दैनिक परेशानियों से दूर आनंद और हंसी की जादुई दुनिया में ले जाती है।
यह फिल्म सभी उम्र के दर्शकों को आकर्षित करती है और इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ अनूठा है। निर्माता श्री रश्मिन मजीठिया ने बताया कि "हमारी फिल्मों में हमेशा अलग अलग भावनाओं को प्रस्तुत किया जाता है, जिन्हें हम अपने जीवन में अनुभव करते हैं, लेकिन कॉमेडी फिल्में हमारी विशेषता बन गई हैं। लोगों को भावुक करना बहुत आसान है, लेकिन सैकड़ों लोगों को एक साथ हंसाना मुश्किल है। वहां यह एक पूरी तरह से अलग अनुभव है। हम आगे भी इसी तरह की शुद्ध कॉमेडी फिल्में बनाना जारी रखेंगे और यह फिल्में दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरती रहेगी। दर्शक जब भी फिल्म को देखेंगे तब तब अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।
फिल्म की कहानी पांड्या परिवार के इर्द- गिर्द घूमती है। पंड्या परिवार की दुनिया में अराजकता का राज है और हंसी हर समस्या का समाधान है! जैसा कि नाम से पता चलता है, 'बुशर्ट टी- शर्ट में एक पिता और उसके बेटे के बीच दो विपरीत विचारधाराओं को दर्शाया गया है।' बहुत सारी अप्रत्याशित स्थितियों, घटनाओं, नाटक और भावनाओं के साथ फिल्म शुरू से अंत तक हर पल हंसी की गारंटी देती है।
कोकोनट मोशन पिक्चर्स ने गुजराती फिल्म उद्योग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दो फिल्में "चाल जीवी लइये" और कहेवतलाल परिवार" के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया है।
'बुशर्ट टी- शर्ट' गुजराती फिल्म इंडस्ट्री को उसकी कामयाबी की ओर आगे बढ़ाने का एक साहसिक प्रयास और गौरवपूर्ण कदम है।
'बुशर्ट टी- शर्ट' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक उत्सव है, जो हास्य उत्सव के पलों के साथ परिवार और मज़ेदार यादों का एक आनंददायक उत्सव है और यह जीवन इसी तरह जारी रहेगा! 5 मई 2023 को फिल्म आपके नजदीकी सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
फ़िल्म क्रेडिट:
बैनर : कोकोनेट मोशन पिक्चर्स
निर्माता: रश्मिन मजीठिया
निर्देशक: इशान रांदेरिया
कलाकार : सिद्धार्थ रांदेरिया, कमलेश ओझा, वंदना पाठक, रीवा राच्छ एवम अन्य
संगीत: सचिन- जिगर
Trailer: Bushirt T-shirt: https://www.youtube.com/watch?v=EKdhfBIIrhU

अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल का आज सुबह हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार वालों की ओर से कर दी गई है।

राज कौशल को आज सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया जाता, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है। मंदिरा भी गम में डूब गई है। मंदिरा ने अपने पति के अंतिम यात्रा में शव को कन्धा दिया।

11 बजे राज की उनके घर से अंतिम यात्रा निकली, जिसके कुछ फोटोज और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें मंदिरा बेदी को फूट-फूटकर रो रही है।मंदिरा और राज की बात करें तो साल 1999 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनका एक बेटा है और पिछले साल दोनों एक बेटी को गोद लिया था। हाल ही में 'फादर्स डे' पर राज कौशल ने अपने परिवार संग एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो में राज बहुत खुश नजर आ रहे थे।

प्यार में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल कभी-कभी, शादी का लड्डू और एंथनी कौन है, माई ब्रदर निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी-कभी जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। उनकी अकस्मात मौत से बॉलीवुड एक बार फिर से शोक में डूब गया है। 49 वर्षीय के राज कौशल ने रविवार को दोस्तों के साथ एक पार्टी की जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

सेलवास के धनाढ्य परिवार में पैदा हुई किशोरी की एक गलती ने देहविक्रय के दलदल में ढकेल दिया। हालाकि उसे पुलिस ने उसे इस नर्क से बचा लिया। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  दो दिन पहले वलसाड जिला की बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन सोनल सोलंकी पर बोरीवली पुलिस स्टेशन से फोन आया सेलवास में रहने वाली एक 18 साल की लड़की को रेडलाइट क्षेत्र में पकड़ा गया है।

हालांकि इस घटना में अभी तक मृतक बढ़ने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि देर रात आग लगने के कारण मरीजों और उनके परिवारजनों की हालत दयनीय हो गई थी। हॉस्पिटल के बाहर तक लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। कई मरीज तो स्ट्रेचर पर ही जलने लगे थे। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

लड़की का नाम-पता जानने के बाद इसे वलसाड जिला बाल कल्याण विभाग में दे दिया गया। पुलिस ने जब लडकी को मुक्त करवाया तो लडकी ने बताया कि वह लड़की धनाढ्य परिवार के व्यापारी की बेटी है। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ती थी, लेकिन अभिनेत्री बनने के शौक ने मुंबई पहुंचा दिया। बॉलीवुड की पिक्चर में काम करने के लिए 3 साल पहले ही मुंबई चली गई थी लेकिन वहां पर वेश्यावृत्ति में लिप्त महिलाओं और एजेंट के हाथ में पड़ गई।

मुंबई में पुलिस ने गत दिनों एक रेड लाइट एरिया में छापा मारा वहां पे यह लड़की मिली। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का नाम और पता जानने के बाद जिला बाल कल्याण विभाग से संपर्क किया और किशोरी को सौंप दिया। इसी तरह के अन्य एक मामले में वलसाड के कपराड़ा जिले की किशोरी को स्थानीय क्षेत्र में नौकरी करने वाला छत्तीसगढ का युवक शादी की लालच देकर 1 साल पहल भगा ले गया था।

उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर देह व्यापार शुरू करवा दिया था। लड़की ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन नहीं भाग पाई। छत्तीसगढ़ पुलिस को हेल्पलाइन करके अपनी आत्मकथा बताई। फिलहाल उसे वलसाड बालकल्याण विभाग को सौंप दिया गया है।


बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस बार बड़े अनोखे ढंग से वेलेन्टाइन मनाने का मन बनाया है। अर्जुन कपूर ने 100 कैन्सर पीडित दंपत्ति के उपचार का खर्च उठाने का फैसला किया है। अर्जुन की माता की मौत भी केन्सर के कारण हुई थी। इसलिए अर्जुन कपूर ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने का फैसला किया है। कपूर ने केन्सर पेशन्टस एइड एसोसिसएसन के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।


इस बारे में अर्जुन कपूर ने मीडिया को बताया कि इस महामारा में हमने लोगो को मदद करना सीखा है। हम फरवरी महीने को वेलेन्टाइन के तौर पर मनाते है। हम अपने प्रिय पात्र को अपने प्यार का एहसास दिलाते है। इस बार मैने कुछ अलग करने का विचार किया है।

वह इस बार केन्सर पेशन्टस एइड एसोसिएशन के साथ मिलकर कैन्सर पीडित 100 दंप्त्ति की मदद करेंगे। यानि की एक पार्टनर को कैन्सर हो और दूसरा उसकी सेवा कर रहा हो ऐसे लोगों की मदद कर वह वेलेन्टाइन डे का सेलिब्रेशन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना के दौरान कई बोलीवूड की हस्तियों ने लोगों की मदद की थी। कई बोलीवूड हस्तियों ने बड़े पैमाने पर लोगों को दान दिए थे। अभिनेता सोनु सुद का नाम भी लोगों की मदद करने में आगे रहा। कई बोलीवूड कलाकार समय समय पर सामाजिक सेवाओं के माध्यम से देश की सेवा करते रहते हैं।


बॉलीवुड के नए उभरते सितारे सुशांत सिंह ने रविवार की दोपहर को आत्महत्या करने की जानकारी सामने आ रही है। सुशांत सिंह की आत्महत्या की जानकारी सामने आते ही बॉलीवुड पर मानो दुख का पहाड़ टूट पड़ा हो। बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकारों ने सुशांत सिंह के घर पर पहुंचने लगे। कई बड़े कलाकारों ने ट्विटर के माध्यम से अपना दुख कहा।

बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा कि नहीं रहे सुशांत सिंह अपने शब्दों को अपने दुख बयां नहीं कर सकता। सुशांत सिंह की मौत की जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को दी। अभी तक मौत की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।


सुशांत सिंह ने किस कारण मौत को गले लगाया? मानसिक तनाव में थे या बीते दिनों की समस्या से जूझ रहे थे? इन सभी चीजों का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा।

सुशांत सिंह 34 वर्ष के थे। उनकी कई फिल्में बॉलीवुड में यादगार रहेगी। धोनी की बायोपिक फिल्म एम एस धोनी में उनके किरदार को सभी लोगों ने सराहा। इसके अलावा पीके मूवी में भी उनका रोल शानदार रहा। सुशांत सिंह बिहार के पूनियाँ के रहने वाले थे। फिलहाल कई मूवी में वह लीड रोल कर रहे थे।

कई कलाकारों ने इस मौके को बहुत आघात जनक बताया।बांद्रा स्थित उनके घर में भाई के बांद्रा में स्थित उनके घर में उनकी लाश मिली अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि मैं उनकी मौत की घटना से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत पवित्र रिश्ता टीवी सिरियल से की थी।