गुजरात की राजनीति में एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड ने दहशत फैलाने का प्रयास शुरू किया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है। भाजपा के नेता फिर से छोटा शकील गैंग के निशाने पर हैं और अहमदाबाद पुलिस ने इस मामले में शार्पशुटर को गिरफ्तार कर लिया।
इस बारे में गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि कल रात होटल विनस में थे एक शार्प शुटर पकड़ा गया है उसके पास लोडेड गन थी लेकिन एटीएस के अधिकारियों ने शार्प शूटर को धर दबोचा है। फिलहाल होटल विनस के आसपास डीवाईएसपी सहित उच्च अधिकारियों का काफिला मौजूद है।
छोटा शकील के गैंग के शार्प शूटर को भारतीय जनता पार्टी के नेता पर हमला करने के लिए भेजा जा रहा है यह जानकारी हमें मिली थी। इस जानकारी के आधार पर अहमदाबाद की होटल विनस के चारों ओर डीएसपी सहित अधिकारियों ने वॉच रखी थी।
देर रात एक व्यक्ति वहां पहुंचा जिसके पास रिवाल्वर गन थी। उसे पकड़ते समय उसने पुलिस पर हमला भी किया लेकिन पुलिस पहले से ही चौकन्ना थी और उसका निशाना चूक गया। पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि दो लोग हमले के लिए आए थे इसमें से एक पकड़ा जा चुका है। जबकि दूसरा नहीं पकड़ाया।
उसकी खोज चल रही है। गुजरात में आए दिनों राजकीय नेता पर हमले के षडयंत्र बनाए जाते है लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उन्हें असफल बना दिया जाता है। पकडे गए हमलावरों के मोबाइल टेक्निकल डाटा में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोरधन झडपिया की जानकारी दी गई है। गोरधन झडपिया फिलहाल गुजरात के प्रदेश प्रमुश सीआर पाटिल के साथ सोमनाथ दौरे पर हैं। उनकी सुरक्षा में और वृद्धि कर दी गई है।
