जहां एक ओर दुनिया के सभी देश कोरोना के कारण संक्रमण नहीं फैले इसलिए विदेशियों के आवागमन पर रोक लगा दी है, वहीं इस टापू पर आनेवाले प्रवासियों के लिए इस शर्त ने लोगों को परेशान कर दिया है।

कोरोना महामारी के बीच, एक द्वीप ने अपने यहाँ आनेवाले प्रवासियों के लिए अजीब सी शर्त रखी है कि वहाँ जानेवाले प्रवासी कोरोना से रिकवर हो। इस द्वीप पर केवल वही पर्यटक आ सकते हैं जिन्होंने पहले कोरोना हो और फिर वे ठीक हो गए हों।

ब्राज़ील के फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप को पिछले 5 महीनों से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन अब इसे एक नई शर्त के साथ फिर से खोल दिया गया है। यहाँ पर केवल सीमित लोगों को ही प्रतिदिन द्वीप में प्रवेश करने की अनुमति है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि जो पर्यटक इस शर्त को पूरा करते हैं वे एक सितंबर से यहां आ सकते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि द्वीप पर रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई शर्त लगाई गई है। प्रवासियों को कोरोनावायरस की पॉज़िटिवरिपोर्ट लाना होगा। जोकि कम से कम 20 दिन पुरानी होनी चाहिए। द्वीप पर आने के लिए आपको एक पर्यावरण कर भी देना होगा।

यह द्वीप अपने प्राकृतिक समुद्र तटों, सुंदर हरियाणा और राष्ट्रीय समुद्री रिजर्व के लिए जाना जाता है। दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। यह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भी शामिल है। फ़िलहाल इस टापू पर धीरे-धीरे लोग आने लगे है।