गुजरात में 6 महानगर पालिकाओं के लिए रविवार को मतदान जारी है। दोपहर 1:30 बजे तक अलग अलग शहरों में औसतन 22 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया। भावनगर में 21% और सूरत में 20% मतदान तथा अन्य शहरों में भी 20 से 23% के बीच मतदान हुआ। सबेर7:00 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6:00 बजे तक चलेगा।

पिछले वर्षो की अपेक्षा अभी तक बहुत निराशाजनक मतदान हुआ है। इसके लिए कोरोनावायरस को भी जिम्मेदार मान जा रहा है। कोरोना को देखते हुए मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई है। रविवार को चुनाव के दिन महिला वृद्ध और जवानों ने अपने मतदान किए।

सूरत की बात करें तो सूरत में अलथाण के 67 वर्षीय हसमुखभाई घोड़े पर सवार होकर मतदान करने आए थे। सबेरे कम रही महिलाओं की भी संख्या दोपहर तक मध्यम रही। इसी तरह से सूरत में किन्नर समाज के अग्रणियों ने भी मतदान करके लोगों से मतदान करने की अपील की थी। कई वॉर्ड में विकलांगों ने भी मतदान किए थे।

कई स्थानों पर दोपहर तक हाथ के ग्लब्स खत्म हो जाने के कारण मतदान के लिए आने वालों को मत केंद्र में बिना मतदान केन्द्र मे जाना पड़ा। सूरत महानगर पालिका के 20 बैलेट यूनिट और 7 कंट्रोल यूनिट में टेक्निकल खामी के कारण मतदान शुरू होने के पहले ही उन्हें बदलना पड़ा था।

कई स्थानों पर युवाओं का ग्रुप ढोल नगाड़े के साथ ही मतदान करने के लिए निकल पड़ा था दोपहर के बाद महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ था। शाम तक पचास प्रतिशत से अधिक मतदान की संभावना है।

कई बड़े नेताओं ने अपने वॉर्ड में मतदान किए। सूरत की सासंद दर्शना जरदोश ने भी मतदान किया।