शहर क वेसू स्थित श्री मेंहदीपुर बालाजी धाम वैक्सीनेशन सेन्टर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने गुरुवार को दौरा कर सुविधाओं का मुआयना किया । सेन्टर संचालक निरंजन अग्रवाल एवं सी.ए. रमाकांत गुप्ता ने बताया कि सेन्टर पर अभी तक 4500 टीके लगाये जा चुके हैं।

विजया कोकड़ा एवं सतोष अग्रवाल ने घर पर उगाये हुए बोन्साई के पौधे भेंटकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया।इस सेन्टर पर चाय , कॉफी , मिनरल वाटर ज्यूस,आदि नि: शुल्क वितरित की जाती है।इस सेन्टर पर पहली डोज 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को दी जाती है ।

जबकि दूसरी डोज 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को दी जाती है । इस सेन्टर पर कोवैक्सीन की डोज लगाई जाती है। सेन्टर पर संजय मोड़ा, विमल सोनी , नथमल अग्रवाल ,सुभाष भाई, गिरिराज भट्टर , हर्ष जोधानी प्रति दिन सेवाएं दे रहे हैं । गत 25 मई 2021 से यह सेन्टर प्रांरभ हुई है । तभी से वैक्सीनेशन की सभी सेवाएं निःशुल्क दी जा रही है


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीआर पाटिल के मंगलवार को जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने अपने ढंग से कामनाएं दी। ऐसे में सूरत के एक भाजपा कार्यकर्ता ने सीआर पाटील को अनोखे ढंग से बर्थ डे गिफ्ट दी है। भाजपा के कार्यकर्ता नरेश लिंबाचिया ने उन्हें शुभकामना देने के लिए ब्लेड से अपने हाथ पर हैप्पी बर्थडे सीआर पाटील लिख दिया।

सांसद और प्रदेश प्रमुख सीआर पाटील लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी ट्वीट करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। टवीट में उन्होने भगवान से उनके स्वास्थ्य जीवन और दीर्घायु की कामना है। इसी तरह उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

अपने ट्वीटर पर उन्होंने लिखा है कि आपके जन्मदिन पर मैं परम पिता पर से आपके स्वस्थ दीर्घ और समृद्ध जीवन के तो कामनाएं करता हूं। इसी क्रम में शिक्षामंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा ने भी प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी हैं और प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर ओके शुभकामनाएं दी और भगवान से समृद्ध जीवन की प्रार्थना की। पाटिल के जन्मदिन पर सूरत में उनके समर्थको में जश्न का माहौल रहा।

मानवता का काम करने में आगे रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एक बार फिर से एक उमदा कार्य करके मानवता का उत्तम उदाहरण पेश किया है। एक लाचार पिता की एक आवाज़ पर सासंद सीआर पाटिल ने होस्पिटल के बैड से उसकी मदद कर दी। मदद मिलने के बाद लाचार पिता का मन गदगद हो गया। इस घटना को जो सुन रहा है वहीं कह रहा है कि सांसद हो तो ऐसा !


घटना इस प्रकार है है कि कोरोना उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने अपने नवजात शिशु को बचाने की गुहार लगाई थी।

रवि त्रिपाठी नाम के शख़्स के नवजात शिशु की अन्ननली में कोई तकलीफ़ थी। डॉक्टर्स के अनुसार बच्चे को बचाने के लिए ऑपरेशन की जरूरत थी। लेकिन कोरोना के कारण इन दिनों आर्थिक तंगी के कारण परिवार के लिए ऑपरेशन का खर्चा उठा पाना बहुत मुश्किल था।

ऐसे में किसी ने उन्हें सीआर पाटिल से गुहार लगाने की सलाह दी और कहा कि वह सब की मदद करते हैं। इस पर सीआर पाटिल को वीडियो कॉल करने से उस परिवार की इस समस्या का हल हो गया। अस्पताल में होने के बावजूद, उन्होंने न केवल परिवार को अपनी बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक मां कार्ड बनाने में मदद की, बल्कि ऑपरेशन के लिए 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की।

यह घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है लोग सासंद सीआर पाटिल के इस कार्य की खुब सराहना कर रहे है।विधायक हर्ष संघवी ने भी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद पाटिल की इस मानवीय पहल को ट्विट कर प्रशंसा की।


गुजरात की राजनीति में एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड ने दहशत फैलाने का प्रयास शुरू किया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है। भाजपा के नेता फिर से छोटा शकील गैंग के निशाने पर हैं और अहमदाबाद पुलिस ने इस मामले में शार्पशुटर को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि कल रात होटल विनस में थे एक शार्प शुटर पकड़ा गया है उसके पास लोडेड गन थी लेकिन एटीएस के अधिकारियों ने शार्प शूटर को धर दबोचा है। फिलहाल होटल विनस के आसपास डीवाईएसपी सहित उच्च अधिकारियों का काफिला मौजूद है।

छोटा शकील के गैंग के शार्प शूटर को भारतीय जनता पार्टी के नेता पर हमला करने के लिए भेजा जा रहा है यह जानकारी हमें मिली थी। इस जानकारी के आधार पर अहमदाबाद की होटल विनस के चारों ओर डीएसपी सहित अधिकारियों ने वॉच रखी थी।

देर रात एक व्यक्ति वहां पहुंचा जिसके पास रिवाल्वर गन थी। उसे पकड़ते समय उसने पुलिस पर हमला भी किया लेकिन पुलिस पहले से ही चौकन्ना थी और उसका निशाना चूक गया। पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि दो लोग हमले के लिए आए थे इसमें से एक पकड़ा जा चुका है। जबकि दूसरा नहीं पकड़ाया।

उसकी खोज चल रही है। गुजरात में आए दिनों राजकीय नेता पर हमले के षडयंत्र बनाए जाते है लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उन्हें असफल बना दिया जाता है। पकडे गए हमलावरों के मोबाइल टेक्निकल डाटा में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोरधन झडपिया की जानकारी दी गई है। गोरधन झडपिया फिलहाल गुजरात के प्रदेश प्रमुश सीआर पाटिल के साथ सोमनाथ दौरे पर हैं। उनकी सुरक्षा में और वृद्धि कर दी गई है।

नवसारी के सांसद और गुजरात के प्रमुख सीआर पाटील के स्वागत में शहर भाजपा की ओर से शुक्रवार को आयोजित की गई सम्मान रैली दोपहर अंतिम समय में रद्द कर दी गई।


भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवसारी के सांसद सीआर पाटील को गुजरात प्रदेश प्रमुख बनाए जाने के बाद शहर भाजप की ओर से उन्हें सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को सूरत आगमन पर एयरपोर्ट से एक कार रैली आयोजित की गई थी।

इस कार रैली में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होने वाले थे। हालांकि अंतिम समय में इस कार रैली को रद्द करने की घोषणा की गई। फिलहाल अंतिम समय में या घोषणा होने के कारण भाजपा के कार्यकर्ताओं में निराशा है।


शहर भाजपा की ओर से गुजरात प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी थी। पाटिल के सम्मान में जगह जगह बोर्ड लगाए गए थे और शुक्रवार की दोपहर जब अंतिम समय में घोषणा की गई तो लोगों में असमंजस था और असमंजस का माहौल था।

चर्चा है कि शहर में जिस तरह कोरोना का माहौल फैला है। उसे देखते हुए भाजपा ने और सी आर पाटिल ने खुद ही रैली रद्द करना उचित माना और इस रैली को अंतिम समय में स्थगित करवा दिया।
उल्लेखनीय है कि नवसारी के सांसद सीआर पाटील को कुछ दिनों पहले ही गुजरात का प्रदेश प्रमुख चुना गया है।

गरीबों के उपचार के लिए बिज़नेस मैन ने अपने कार्यालय को होस्पिटल बना दिया

कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं और लाखों लोगों की जान जा चुकी है।व्यापार उद्योग बंद होने के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति भी पतली होती जा रही है।ऐसे में एक बिजनेसमैन ने ग़रीबों के उपचार के लिए अपने कार्यालय को ही मरीजों के लिए हॉस्पिटल बना में बदल दिया।

सूरत के 63 वर्षीय बिजनेसमैन कादर शेख को एक महीने पहले कोरोना हुआ था।उन्होंने निजी अस्पताल में उपचार ली जो कि खूब खर्चीली थी। कोरोना वायरस का बिल लाखों में आया तब उन्होंने सोचा कि जो लोग यह बिल नहीं भर सकते हैं उनका क्या होगा? इस विचार के बाद कादर शेख़ ने मरीजों के लिए मदद करने का फैसला किया। उन्होंने 30000 स्क्वायर फीट की अपने ऑफिस को कोरोना हॉस्पिटल बनाने के लिए दे दिया।

अब इस हॉस्पिटल में पचासी बेड हैं। जोकि गरीब लोग उपचार करा सकते हैं। शहर के अडाजन क्षेत्र में कोरोना के उपचार के लिए यह हॉस्पिटल शुरू किया गया है।कादर शेख ने इस हॉस्पिटल में मेडिकल स्टाफ और अन्य साधन उपलब्ध कराने के लिए सूरत मुंसिपल कॉरपोरेशन कोन्ट्राक्ट किया है। इस हॉस्पिटल में 15 आईसीयु है। सूरत मुंसिपल कमिश्नर ने इस हॉस्पिटल के लिए मंजूरी भी दे दी है। कादर शेख ने अपनी पौत्री के नाम से इस हॉस्पिटल का नाम हीबा हॉस्पिटल रखा है।

कादर शेख ने मीडिया को बताया कि यह हॉस्पिटल सभी लोगों के लिए है। बिना जाति धर्म बिना देखे यहां पर सब को उपचार दिया जाएगा।कादर शेख़ में मीडिया को बताया कि मेरा जन्म अमीर परिवार में नहीं हुआ है। मैंने भी मुसीबत के दिन देखे हैं। खूब मेहनत करके मैं आज सुखी हुआ हुं। गरीबी के कारण लोग अपना इलाज करवा कैसे कर पाएंगे। इसलिए मैंने उनकी मदद करने का फैसला किया है। मैंने और मेरे बच्चों ने हमेशा गरीबों की मदद की है। मुझे लगा कि कुछ और ज्यादा करना चाहिए इसलिए मैंने हॉस्पिटल शुरू कर दी अब हम किचन और रसोईया की भी व्यवस्था कर रहे हैं।


कपड़ा बाजार में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए रविवार को सांसद सीआर पाटील की अध्यक्षता में फोस्टा के पदाधिकारियों और कपड़ा व्यापारियों की मीटिंग हुई। जिसमें की कपड़ा मार्केट खुले रखने का फैसला किया। रविवार दोपहर 11:30 बजे आयोजित मीटिंग में कपड़ा व्यापारियों ने कपड़ा बाजार की परिस्थिति व्यक्त करते हुए कहा कि अभी बाजार पूर्ण तौर से नहीं खुला है।

इसके अलावा तमाम परिस्थितियां व्यक्त की। सभी अग्रणियों ने ज्यादातर व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट को कड़क नियम के साथ खुले रखने पर जोर दिया। मीटिंग के अंत में यह तय किया गया कि कपड़ा मार्केट खुले रहेंगे।

लेकिन इसके लिए व्यापारियों को मनपा की ओर से सूचित सभी नियम कानून का पालन करना पड़ेगा। साथ ही मार्केट में व्यापारी और बाहर से आने वाले तमाम लोगों को केंद्र सरकार की आरोग्य सेतु एप्लीकेशन भी डाउनलोड करनी पड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि अनलॉक-१ के बाद कपड़ा बाजार और हीरा उद्योग खुलने के बाद बहुत तेजी से कोरोना के केस दर्ज हो रहे हैं। सूरत में प्रतिदिन 200 के करीब कोरोना पॉजिटिव दर्ज हो रहे हैं। इसके चलते हीरा बाजार पहले ही बंद कराया जा चुका है।

कल राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सूरत दौरे पर थे। इसके बाद रविवार को सासंद सीआर पाटिल ने कपड़ा व्यापारियों की मीटिंग बुलाई थी।व्यापारियों के साथ वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा कर सब को समझने के बाद अंत में मार्केट खुले रखने का फैसला किया गया।

साथ ही सभी मार्केट एसोसिएशन जरूरी नियम का पालन करने की हिदायत दी गई। यह भी कहा गया कि जो मार्केट पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही भी हो सकती है। फोस्टा के प्रमुख मनोज अग्रवाल ने बताया कि सांसद के साथ मीटिंग में मार्केट खुले रखने का फैसला किया गया। हालाकि सभी मार्केट को की ओर से सूचित तमाम नियमों का पालन करना होगा। सोमवार को मनपा अधिकारियों के साथ फिर से इसी मुद्दे पर मीटिंग बुलाई गई है।